*कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक द्वारा संस्कृत महोत्सव का भव्य आयोजन*

*राज्यपाल कोश्यारी करेंगे महोत्सव का उद्घाटन*
रामटेक तालुका प्रतिनिधी-ललित कनोजे
रामटेक– कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के विस्तार सेवा मंडल द्वारा संस्कृत महोत्सव 2020 महाराष्ट्र स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. प्रतिवर्ष श्रावण पौर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिन के रुप मे मनाया जाता है. कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के विस्तार सेवा मंडल द्वारा संस्कृत महोत्सव सोमवार दिनांक 3 अगस्त 2020 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रहा है. यह आयोजन भारत के हृदय केंद्र नागपुर से आयोजित हो रहा है. जिससे संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार व्यापक तथा प्रभावी रूप से सर्वत्र होगा.

महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के कुलपति भगतसिंग कोश्यारी करेंगे.केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल,महाराष्ट्र के उच्च तंत्र शिक्षण मंत्री उदय सामंत प्रमुख अतिथी के रूप मे उपस्थित रहेंगे. राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के पूर्व कुलगुरू प्रो.व्ही.कुटुंबशास्त्री सारस्वत अतिथी के रूप मे उपस्थित होंगे. विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. श्रीनिवास वरखेडी एवं कुलसचिव विजयकुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कविकुलगुरू संस्कृत विश्वविद्यालय के विस्तार सेवा मंडल के संचालक प्रो.कृष्णकुमार पाण्डेय के निर्देशन मे इस वर्ष संस्कृत महोत्सव आकर्षक एवं अनूठे स्वरूप मे आयोजित किया जा रहा है. ऑनलाईन संस्कृत महोत्सव कोविड-19 के ईस परिस्थिती मे पहली बार यह महोत्सव आभासी माध्यम से अर्थात ऑनलाइन माध्यम से संपंन होगा. प्रस्तुत महोत्सव के उद्घाटन सत्र दो सौ से अधिक संस्था और 10000 से अधिक संस्कृत प्रेमी सहभागी के रूप में उपस्थित होंगे. संस्कृत महोत्सव के द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार तथा सनातन ज्ञानभंडार के परिचय हेतु अभियान चलाया जायेगा.इस अभियान में भारतीय तथा विदेशी संस्कृत प्रेमी और संस्थांये सक्रिय सहभाग लेंगे.
3 अगस्त 2020 से आरंभ होनेवाले ईस संस्कृत मास में महाराष्ट्र की विविध संस्थांए, महाविद्यालय,संस्कृताधारित स्पर्धा और अभिनव कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे.सौ सेअधिक कार्यक्रम ईस मास मे आयोजित की जायेंगे.ईन सारे कार्यक्रमोंका समन्वय विस्तार सेवा मंडल के राज्य समन्वयक डॉक्टर प्रसाद गोखले कर रहे है. संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार के साथ ही सनातन शास्त्र ज्ञान का आधुनिक युग में औचित्य स्थापीत करना एवं समाज के सभी लोगों के जीवन शैली मे समयानुसार विशिष्टता लाने हेतु इस महोत्सव का आयोजन मुख्य उद्देश है. रामटेक में गोलवलकर गुरुजी गुरुकुल में पारंपारीक पाठ्यक्रम,वारंगा में आधुनिक अभ्यासक्रम तथा विस्तार सेवा मंडल द्वारा संपूर्ण महाराष्ट्र गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत विविध पाठ्यक्रमों एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह मे विश्व विद्यालय तथा संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान मे सायन्स इन संस्कृत (संस्कृते विज्ञानं)प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष संस्कृत क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करणे हेतू एक संस्कृत विद्वान तथा एक संस्कृत संस्था को संस्कृत सेवा सन्मान से गौरवान्वित करता है.ईस वर्ष संस्कृत क्षेत्र के मुर्धन्य विद्वान राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के पूर्व कुलपती एवं आंतरराष्ट्रीय संस्कृत संघ के पूर्वाध्यक्ष प्रो.व्ही.कुटुंब शास्त्री को प्राच्यविद्यावाचस्पती उपाधीसे तथा विगत पच्चीस वर्षोंसे संस्कृत भारती संस्थाद्वारा प्रकाशित संभाषण संदेश संस्कृत पत्रिका को गिर्वाणवाणीसपर्या पुरस्कार संस्कृत सेवा सन्मान प्रदान किया जायेगा.
ईस संस्कृत महोत्सव मे विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्योंका सक्रिय सहयोग मिल रहा है. संस्कृत महोत्सव का मीडिया पार्टनर जिओ मिट है. विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाईन पत्रकार परिषद मे यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.श्रीनिवास वरखेडी ने दी.पत्रपरीषद मे संस्कृत महोत्सव के समन्वयक तथा विस्तार सेवा संचालक प्रो.कृष्णकुमार पाण्डेय,राज्य समन्वयक डॉ.प्रसाद गोखले, कुलसचिव प्रो.डा. विजयकुमार,कमल जोशी उपाध्यक्ष जिओ मीठ एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर रेणुका बोकारे उपस्थित थे.
Maharashtra News Media सच की आवाज