*विधायक केचे नौटंकीबाज- पूर्व विधायक काले का तिखा आरोप*
आर्वी– क्षेत्र का किसान त्रस्त है़ सोयाबीन की फसल बिमारी व इल्लियो की चपेट में आ गई है़ ऐसी स्थिति में किसानों को राहत देने की बजाए उनके खेतों में जाकर फोटोसेशन किया जाता है. किसानों की समस्या सरकार की ओर रखने के लिए केचे के पास समय नहीं. विधायक केचे नौटंकीबाज है, उक्ताशय का तीखा आरोप पूर्व विधायक अमर काले ने उनके निवासस्थान पर आयोजित पत्रपरिषद में लगाया.
पूर्व विधायक अमर काले ने आगे कहा कि, राज्य के कृषि मंत्री दादा भुसे वर्धा दौरे पर थे़ उन्होंने कृषि विषयक समस्याओं पर जायजा बैठक ली. उक्त बैठक में भी विधायक दादाराव केचे नदारद थे़ जबकि विधायक रणजित कांबले, विधायक समीर कुणावार उपस्थित थे. विधायक डा़ भोयर बिमार होने से नहीं आ पाए़ परंतु हमारे क्षेत्र के विधायक दादाराव केचे छोटे छोटे विकास कामों का भूमिपूजन करने में व्यस्थ थे.
सोयाबीन उत्पादक किसानों की समस्या को लेकर कृषि मंत्री से नहीं मिले़ उनके इस व्यवहार से किसानों के प्रति उन्हें कितना लगाव हैं, यह स्पष्ट हुआ है़ केवल दिखावे के लिए कुछ किसानों के खेतों में पहुंचकर फोटोसेशन किया गया. इसपर से वें कितने कर्तव्यदक्ष हैं, यह पता चलता है़ जनता ने जिस काम के लिए हमें चुना हैं, उसी काम को नजरअंदाज करनेवाले विधायक केचे का मैं निषेध जताता हूं, ऐसा भी पूर्व विधायक काले ने पत्रपरिषद में कहा.
काले गहरी नींद में है – केचे
विधायक दादाराव केचे ने नवभारत को बताया कि, पूर्व विधायक काले गहरी नींद में है़ 25 व 26 अगस्त को कृषि, राजस्व, पंचायत समिति अधिकारियो के साथ संपुर्ण निर्वाचण क्षेत्र का फसल निरीक्षण किया गया़ किसानों के खेतों में जाकर उनकी समस्या जानी़ किन्तु पूर्व विधायक काले गहरी नींद में होने के कारण उन्हें यह दिखा नहीं. फसल निरिक्षण कर उसकी रिपोर्ट सरकार की ओर भेजी गई है़ विधानसभा अधिवेशन के लिए ध्यानाकर्षन प्रस्ताव भी सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए रखा गया है़ इसमें किसानों को 25 हजार रुपए प्रति एकड़ सहायता देने की मांग की है़ इस संदर्भ में मुख्यमंत्री तथा कृषि मंत्री को निवेदन भेजा गया है.
मेरे विकास कार्य व जनसंपर्क काले को हजम नहीं हो रहा़ परिणामवश उनके पेट में दर्द निर्माण हुआ है़ अपने कार्यकाल में काले ने कुछ नहीं किया, मैं विकास कार्य कर रहा हूं, यह उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है़ काले स्वयं एक भी किसान के खेत पर नहीं पहुंचे़ मैंने अनेक गांवों में जाकर निरीक्षण किया है़ भूमिपूजन के दौरान भी गांव गांव जाकर किसानों से चर्चा कर रहा हूं, ऐसा भी विधायक केचे ने बताया़
पूर्व विधायक काले के आरोप के बाद सफाई देते हुए विधायक केचे
Maharashtra News Media सच की आवाज