*फिर…एक मासूम बनी हैवानियत का शिकार*

*करंजी खेत शिवार की घटना*
*नौकर ने ही किया विश्वासघात*
वर्धा प्रतिनिधी- पंकज रोकडे
वर्धा- देवली के खर्डा (बोपापुर) में आठ वर्षिय बालिका से दूष्कर्म प्रकरण की चर्चा थमी ही नहीं थी कि, समीपस्थ करंजी खेत शिवार में फिर एक मासूम हैवानियत की शिकार बनी. उक्त घिनौना मामला प्रकाश में आते ही सर्वत्र हडकम्प मच गया. सेवाग्राम पुलिस ने 40 वर्षिय दूराचारी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हे लेआऊट निवासी व्यक्ती का करंजी मार्ग पर खेत है.जहां फसलों की देखभाल के लिए उन्होंने यवतमाल जिले के दिगांबर मारोती हगवणे (40) को काम पर रखा था.
उसके भरोसे खेतीबाडी का काम होता था. हगवने खेत शिवार में ही झुग्गी बनाकर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था.रविवार की दोपहर खेत मालक की दस वर्षिय बालिका आंगन में खेल रही थी. इस दौरान दिगांबर उसके पास पहुंचा. बालिका को मकान के पिछे खेत में चलने को कहा. बालिका ने साथ चलने से मना कर दिया. पश्चात दिगांबर ने जबरन बालिका के मुंह को पट्टी बांधी व घसीटते हुए उसे मकान के पिछे एक पेड के निचे ले गया. जहां मासूम पर जबरन दूराचार किया. इस संबंध में किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी.
डरीसहमी बालिका घर पहुंचने पर माँ ने उसे विश्वास में लेकर पुछताछ की. बालिका ने आपबिती माँ के सामने कथन करते ही परिजनो के होश उड गए. विश्वासपात्र नौकर ने ही ऐसा घिनौना काम करने से उन्होंने सेवाग्राम पुलिस थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज की. प्रकरण में देर रात्रि मामला दर्ज कर दूराचारी दिगांबर हगवणे को गिरफ्तार किया गया. मामले में आगे की जांच थानेदार कांचन पांडे के मार्गदर्शन में पोस्को सेल की पुलिस उपनिरीक्षक प्रीति आडे कर रही है. दूसरे दिन लगातार जिले में मासूम बालिकाओं पर अत्याचार की घटना सामने आयी. इसके पूर्व भी जिले में ऐसी घटनाए घटी. ऐसे दूराचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ऐसी मांग नागरिक कर रहे है.
Maharashtra News Media सच की आवाज