Breaking News

*वन-पर्यावरण- वन्यजीव तथा मनुष्य हानी ना हो!* *रोपवाटीका तथा एडवेंचर पार्क की ली जानकारी*

*वन-पर्यावरण- वन्यजीव तथा मनुष्य हानी ना हो!*


*रोपवाटीका तथा एडवेंचर पार्क की ली जानकारी*

कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे

काटोल – महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है ,कि वनों और वन्य जीवों के सम्बन्ध में किसी भी योजना को बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि इससे वन्य जीवों, वन सम्पदा और पर्यावरण को क्षति न पहुंचे। अपरिहार्य स्थिति में वृक्षों के कटने पर 10 गुना अधिक वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोंढाली-काटोल -नरखेड तथा कलमेश्वर वनपरिक्षेत्रों के तहत वन्य प्राणी तथा मनुष्य प्राणी का संघर्ष ना हो वहीं पर्यावरण के संरक्षण के साथ साथ इन वन क्षेत्रों में रोपवाटीका तथा एडवेंचर पार्क निर्माण करने के सम्बन्ध में मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए।

गृहमंत्री 18अक्तूबर को अपने चुनाव क्षेत्र के कोंढाली वनपरिक्षेत्र के चमेली उपवन क्षेत्र मे वन विभाग के नागपुर वन विभाग के डी एफ ओ प्रभूनाथ शुक्ला, ए सी एफ प्रतिक पालवे, वन्यजीव संरक्षण बोर्ड के सदस्य कुंदन हाते, कोंढाली वनपरिक्षेत्रत अधिकारी एफ आर आजमी काटोल वनपरिक्षेत्रत अधिकारी आर एफ ओ बागडे एंव नरखेड वन परिक्षेत्र अधिकारीयों के साथ चमेली वन विभाग के वन विश्राम भवन पर बैठक लेकर काटोल विधान सभा चुनाव क्षेत्र के तहत वन विभाग द्वारा वन, पर्यावरण , तथा वन, वन्यजीव तथा मनुष्य हानी ना हो तथा वन विभाग के माध्यम से वन रोपवाटीका (नर्सरी)तथा एडवेंचर पार्क के निर्माण पर गृह मंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण व संवर्धन के हर सम्भव प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संरक्षित वन को वृहद स्तर पर विकसित किए जाने का प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बोर अभयारण्य के तहत शेर, तेंदुआ, के लिये कैरीडोर कैसा बनाया जाय इन सम्भावनाओं पर भी विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण के केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की कार्यवाही की जाए।
वन संवर्धन, वन्यजीव विहार के सम्बन्ध में होने वाले विलम्ब के लिए जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने बैठकों में होने वाले निर्णयों और प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्यवाही किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों मे शिथिलता या विलम्ब ना हो इस पर भी ध्यान रखने की नसीहत भी दी, यहां के वन विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। साथ ही चमेली में निर्माणाधीन वन विश्राम भवन के निर्माण के बाद वन विश्राम भवन का दुरूपयोग ना हो इसकी भी संबधीत वनपरिक्षेत्र अधीकारीयों की जबाबदेही तय करने के निर्देश डी एफ ओ प्रभूनाथ शुक्ला को दिये .
इस अवसर पर कोंढाली के शीरमी लकडा डिपो को सुरक्षा दिवार , कोंढाली वन परिक्षेत्र के अधिकारी तथा कर्मचारीयों के लिये निवास, चमेली में रोपवाटीका आदी नव निर्माण के लिये उपसरपंच स्वप्निल व्यास, जि प के पुर्व सदस्य रामदास मरकाम, ग्रा प सदस्य संजय राऊत, नितीन ठवले, राजाराम खामकर, दुर्गाप्रसाद पांडे, नितीन ठवळे, बंडू राठोड आदी ने गृहमंत्री को निवेदन दिये जिस पर कार्यवाही करने के लिये डि एफ ओ को निर्देश दिये.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …