Breaking News

*बाघ के शिकार से बच गए किसान!* *मडय्या पर एक घंटा बैठे रहे किसान* *वाई क्षेत्र में दूसरी बार पहुँचा शेर*

*बाघ के शिकार से बच गए किसान!*

*मडय्या पर एक घंटा बैठे रहे किसान*

*वाई क्षेत्र में दूसरी बार पहुँचा शेर*


संवाददाता कोंढाली – दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – वन वनपरिक्षेत्र में वाई कपास उत्पादक किसान अपने खेत के मडय्या पर बैठे थे. कुछ ही समय में समिपस्थ जंगल से एक शेर कपास के खेत में बनी मडयाया के निचे आ धमका, किसानों ने अपने पास के टार्च उजाले से शेर को भगाने का प्रयास किया पर शेर मडय्या के निचे बैठा ही रहा. मडय्या पर वाई के किसान राजेंद्र कोल्हे तथा विलास कुकड़े बैठे रहे तथा अपने मोबाईल से इसकी जानकारी गांव के पुलीस पटेल राजेंद्र कराले तथा सरपंच संजय डफर को दी. तब गांव के लोग किसानों के खेत पर पहूंच कर हो हल्ला मचाने पर शेर वहां से भाग खडा हुआ. तब किसान राजेंद्र कोल्हे तथा विलास कुकडे के जाग में जान आयी.

जंगली जानवर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उसके लिए
वाई गाँव के किसान राजेंद्र कोल्हे और विलास कुकड़े 26 अक्टूबर की रात को 07-30 बजे रात को अपने खेतों में गए। जब वह खेत में पहुंचा, तो राजेंद्र कोल्हे के बाजू के किसान विलास कुकड़े के साथ अपने खेत में रात पहरे के लिये बनी मडय्या पर बैठे थे चौकसी के लिए मचान पर बैठ गए। इसके लिए, राजेंद्र कोल्हे ने इसकी जानकारी , पुलिस पाटिल राजेंद्र कराले को दी उन्होने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और 20-25 ग्रामीण राजेंद्र कोल्हे के खेत में पहुंचे और हल्ला गुल्ला कर छान कलस्तर बजाते हुए खेत म में पहुंचे। किसानों की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग के कारण, दोनों किसान शेर के शिकार से बच गये. हालाँकि, ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई है। 26 अक्टूबर को
जि प सदस्य सलिल देशमुख और चंद्रशेखर कोल्हे ने इस घटना की जानकारी वन विभाग के वन अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर, वन विभाग के कर्मचारी वाई पहुंचे और किसानों और ग्रामीणों से अपने घरों पर रहने का अनुरोध किया और जंगल क्षेत्र गश्त शुरू कर दी है.

* वाई गाँव क्षेत्र में दूसरी बार वा पहुँचा शेर *
10 मई को, शेर ने वाई गांव के चार किसानों के छह जानवरों को गंभीर रूप से घायल कर दो जानवरो को अपना निवाला बयाया था। उस समय, जि प सदस्य सलिल देशमुख और चंद्रशेखर कोल्हे, DFO प्रभुनाथ शुक्ला, ए सी एफ प्रज्योत पालवे, वन परिक्षेत्र अधिकारी आज़मी वाई पहुंचे और संबंधित किसानों से मिले और मुआवजे का भुगतान करने पर सहमत हुए।

*जाते जाते शेर ने बछडे को बनाया निवाला*

सरपंच संजयराव डफ़र तथा पुलीस पटले राजेंद्र कराले ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात वाघ किसानों के खेत से भागा जरुर पर यहां से भागने के के बाद बाजू के गांव सावली (बु) के किसान के किसान किशोर कोल्हे के बछड़े को अपना निवाला बनाया
इस विषय पर वन परिक्षेत्र अधिकारी एफआर आज़मी से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जैसे ही वेई गाँव में बाघ के होने की सूचना मिली, वन कर्मियों ने गश्त शुरू कर दी। इस काम के लिए कैमरे लगाए गए हैं। वाई गांव मे बछडे की शिकार की गयी है यह शिकार शेर ने की की तेंदुये ने की इसके लिये यहां कैमरा लगाया गया है. शेर ने शिकार की होगी तो 27के रात ट्रेप कैमरे में कैद हो जायेगा. वन कर्मचारीयों को वन गस्त पर लगाया गया है.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …