Breaking News

*ब्रेक द चेन का कडाई से पालन हो! – थानेदार -विश्वास फुलरवार* *अब!पुलिस ने सम्हाला मोर्चा- जनता से की अपील*

*ब्रेक द चेन का कडाई से पालन हो! – थानेदार -विश्वास फुलरवार*

*अब!पुलिस ने सम्हाला मोर्चा- जनता से की अपील*

कोंढाली संवाददाता- दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के नागरिकों से कोरोना संकट का मुकाबले के लिये सभी से सहयोग की मांग की है।

स्थानिय स्वराज्य संस्था, राजस्व विभाग द्वारा अनेक बार सुचनायें देनेके बाद भी कुछ व्यवसायों तथा अनेक मनचलों द्वारा बाजार तथा सडकों पर बिना मास्क के घुमते नजर आये। जब की 14मार्च के रात आठ बजे से ब्रेक द चैन अभियान के माध्यम से कोरोना संक्रमण संकट पर नियंत्रण पाने का एक प्रयास किया जा रहा है । वैश्विक महामारी कोव्हिड संक्रमण पर काबू पाने का प्रयास के चलते नागपुर जिले के पुलीस अधिक्षक राकेश ओला के मार्गदर्शन में 15अप्रैल को कोंढाली के थानेदार विश्वास फुलरवार ने अपने स्टाप के साथ कोंढाली नगर मे सुबह 10बजे पेट्रोलिंग कर कोंढाली बाजार के अत्यावश्यक सेवा तथा बाजार में आये ग्रामीण आंचल के नागरिकों को मास्क पहनकर रहना, सोशल डिस्टंस्सींग का पालन करना आदी के बारें में थानेदार विश्वास फुलरवार द्वारा एनाउंसमेंट किया गया । इसके साथ ही पैदल पेट्रोलिंग के दरमियान बिना मास्क के 32नागरिकों एवं 03वाहन चालकों पर मोटर व्हिकल एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाही भी की।

Check Also

*संडे आँन सायकल ला उत्सफुर्त प्रतिसाद*

🔊 Listen to this *संडे आँन सायकल ला उत्सफुर्त प्रतिसाद* मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले …