*जागतिक महिला दिवस और रंग पंचमी उत्साहसे मनाई*

*महिला योग शिक्षकको का सत्कार व , महिला साधकों को भेटवस्तू देकर सम्मानित किया गया*
मुख्य संपादक- किशोर ढूँढेले
सावनेर: योग परिवार सावनेर ने जागतिक महिला दिवस और रंग पंचमी उत्साह के साथ मनाया.
*इस मौके पर, योग परिवार सावनेर की महीला योग शिक्षक कविता पीसे और वैशाली साबले को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समाज तेजी से बदल रहा है। महिलाएं अपने परिवार, समाज, देश और देश की तरक्की के लिए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। साथ ही, महिलाएं अपनी संस्कृति को बचाए रखते हुए एक आदर्श परिवार बनाने की पहल कर रही हैं। ऐसे विचार व्यक्त कर सावित्रीबाई फुले,अहिल्याबाई होळकर, राणी लक्ष्मीबाई, सिंधुताई सकपाळ आदी के आदर्श को याद कीया गया। इस मौके पर मौजूद सभी योग साधिकाओकों फूल और भेटवस्तू देकर सम्मानित किया गया।*

*विश्व महिला दिवस के साथ-साथ रंग पंचमी का त्योहार भी उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे पर रंग गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर रंग पंचमी मनाई। आयोजन का प्रस्तावित चावड़े सर ने की, संचालन डॉ. प्रमोद डोंगरे ने किया और आभार रमेश दरवाई ने माना। आयोजन के सफलतार्थ संजय मानकर, शेखर सर, दिलीप देशमुख, अशोक अठावले, संदीप पिसे, अरविंद कुशवाहा, बोरकर सर, मोरेश्वर डेरे, रजत कामले, विक्की बागड़े, ओमप्रकाश नगराले, चिराग मानकर आदीने कड़ी मेहनत की।*

*इस अवसर पर योग शिक्षिका वैशाली साबले, कविता पिसे, कविताताई मानकर, योग साधिका मीरा खटीकर, माधवीताई बागडे, खांडेकर ताई, वनिता नगराले, संगीता हनवटे, सविता गजभिये, छाया सुरजुसे, डोंगरे ताई, आशा धुंडेले, मीना वाघमारे, पदमा नाचनकर, दीपाली नारेकर, सुनीता सहारे, नीता दरवाई, सुमन तभाने, जयश्री बागड़े, रेखा बोरकर, निर्मला गेडाम, शेंडे ताई, सरोदे ताई, आठवले ताई, रीता उइके, दीपा तागड़े,अंभोरे ताई, श्रुति वानखेड़े आदि योग परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम में रंग भर दिया।
Maharashtra News Media सच की आवाज