*सावनेर पुलिस स्टेशन को मिली पहली महिला ऑफिसर* *सावनेर तालुका मराठी पत्रकार संघने की सदिच्छा भेट*

*सावनेर पुलिस स्टेशन को मिली पहली महिला ऑफिसर*

*सावनेर तालुका मराठी पत्रकार संघने की सदिच्छा भेट*

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले

सावनेर: ऋतुजा जाधव को सावनेर पुलिस स्टेशन की पहली महिला थानेदार बनाया गया। महाराष्ट्र में पुणे शहरसे पुलिस से तबादला होने के बाद, उन्होंने थानेदार उमेश पाटिल से सावनेर पुलिस स्टेशन का चार्ज लिया और अपनी सेवा शुरू की। अनेक सामाजिक तथा राजनैतिक संघटनाओ ने उनसे मिलकर उनका स्वागत कर उन्हे शुभकामनाऐ दी।* *सावनेर तालुका मराठी पत्रकार संघ के पदाधिकारीयो ने सावनेर पुलिस स्टेशन में नई जॉइन हुई महिला थानेदार ऋतुजा जाधव से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस सदिच्छा भेट में सावनेर पुलिस स्टेशन की भौगोलिक,आध्यात्मिक स्थीती तथा , गैर-कानूनी शराब,नशाखोरी, ड्रग्स फलते-फूलते लाँज संस्कृती, गैर-कानूनी जुएके व्यवस्था, आयपीएल, गैर-कानूनी रेत परिवहन,अनधिकृत पार्किंग, मेन रोड पर स्थीत खतरनाक मोड़, ब्लैंक स्पॉट, हादसाग्रस्त ठीकाण वगैरह पर सविस्तर चर्चा की गई। बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज और टीचिंग क्लास के दौरान बीच सड़कों पर होरही स्टंटबाजी, रफ ड्राइविंग वगैरह पर तुरंत कदम उठाना और उसे रोकना ज़रूरी है, ताकि कोई अनहोनी न हो, इसके लिए सावधानी बरती जा सके। इन विषयोपर चर्चा कर उपाययोजा करणे की बात कही.


*इस मौके पर सावनेर तालुका मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष किशोर ढुंढेले , सचिव लक्ष्मीकांत, उपाध्यक्ष नीलेश पटे, तेजसिंह सावजी, दै.निर्भीड के संपादक पांडुरंग भोंगाड़े, डॉ. योगेश पाटिल, प्रा. विजय टेकाडे, पीयूष जिंजुवाडिया, विजय पांडे, राजू खांडे, धीरज अंतुरकर आदी पत्रकार मुख्य रूप से मौजूद थे।*

Check Also

महाराष्ट्र न्यूज़ मीडिया परिवारा तर्फे आमदार डॉ. आशिषराव देशमुख यांना वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा!

🔊 Listen to this महाराष्ट्र न्यूज़ मीडिया परिवारा तर्फे आमदार डॉ. आशिषराव देशमुख यांना वाढदिवसाच्या …