Breaking News

*कन्हन नदी में मौत का गड्ढा बुझाने की हलचल तेज* *विधायक आशिषबाबू देशमुख के दिशानिर्देशोपर तहसीलदार व जलसंपदा विभाग का घटनास्थल मुआवना*

*कन्हन नदी में मौत का गड्ढा बुझाने की हलचल तेज*

*विधायक आशिषबाबू देशमुख के दिशानिर्देशोपर तहसीलदार व जलसंपदा विभाग का घटनास्थल मुआवना*

 

उपसंपादक – हितेश बनसोड

सावनेर – तालुका में बाबा ताजुद्दीन के मशहूर तीर्थस्थल वाकी के पास बहने वाली कन्हान नदी में यह खतरनाक डोह कई मासूमों की जान ले रहा है। यहां अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और यह स्थल मौत का जाल बन गया है। प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और के घर का चिराग न बुझे, किसी और के माता-पिता को अपने बच्चे के लिए आंसू न बहाने पड़ें, इस नाले को तुरंत बुझाना बहुत ज़रूरी है। इसी भावना के साथ हितज्योती आधार फाऊंडेशन व्दारा क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीषबाबू देशमुख को एक ज्ञापन सोपा गया था ।*


*विधायक डॉ.आशीषबाबू देशमुख ने इस गंभीर विषय पर साकारत्मकता दिखाते हुये संबंधित विभागोके प्रमुखोसे बात कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।जीसके चलते दि.५ मई को सावनेर तहसील के तहसीलदार अक्षय पोयाम, जलसंपदा विभाग के कार्यकारी अभियंता किशोर दमहे,उपअभियंता नाझीर रिजवी ,पटवारी अमोल लिंगतवाणी आदी की टीमने उक्त कन्हान नदीके डोह तथा करिबी वाघ डोह व ब्राह्मण डोह का मुआवना कर आगामी दो दिनोमे विस्तृत नियोजन कर यथा शिघ्र ईसे क्रियावंत करणे की बात ईस अवसर पर तहसीलदार अक्षय पोयाम तथा कार्यकारी अभियंता किशोर दमहे ने कही*


*साथ स्थीती की गंभीरता देखते हुये व मानसुन आनेमे कम समय बचा है.तब तक उक्त घाटके पास की रेत हटाकर नदिके बहाव का रुख बदलना, उक्त क्षेत्रमे कटीले तारोकी फेन्सींग करणा ,उक्त परिसर मे सुरक्षा कँमेरे व सुरक्षा रक्षक तैनात करणे के साथ साथ दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र आदी के बँनर लगाना आदी कार्योको प्राथमिक तौरपर करणे हेतू कदम उठाये जानेकी बात इस अवसर पर कही*

*इस मौके पर निवेदनकर्ता हितज्योति आधार फाउंडेशन के फाउंडर हितेश बनसोड़, युवा समाजसेवी भूषण कुबड़े, सावनेर तालुका मराठी संघके अध्यक्ष किशोर धुंडेले,समाजसेवी विकेश सहारे,निखील पोटभरे, राजा फुले आदी प्रमुखतासे उपस्थित थे।*


*इस मौके पर हितज्योति आधार फाउंडेशन के हितेश बनसोड़ ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि अभी तीन दीन पहले हमने क्षेत्रके विधायक आशिषबाबू देशमुख को ईस विषय का ज्ञापन सोपा था जीसपर उन्होने तत्काल ध्यान देकर तहसीलदार सावनेर, जलसंपदा विभाग तथा संबंधित विभागोसे बात कर उन्हे उचीत उपाययोजना करणेकी बात कही थी जीसके चलते संबंधित विभाग घटनास्थल पहुचकर परिस्थिती का जायजा लीया.मात्र दीन दिनमे ही उक्त विषयपर क्षेत्रके विधायक तथा स्थानिक प्रशासन का कार्य देख विश्वास हो रहा है की आगामी कुछ दीनोमे उक्त जानलेवा डोह बुझाकर वहा होनेवाली अकाल मौते रोकी जायेंगी. आम जनताके प्राण बचानेके विषयमे तत्परता दिखाने हेतु उन्होने विधायक आशिष देशमुख व स्थानिक प्रशासन का आभार व्यक्त कीया ।*

Check Also

*भारतीय जनता पक्षाच्या स्थापना दिनानिमित्त ग्रामस्वच्छता अभियान* *नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्याधिकारी, नगरसेवक, नगरसेविका व कर्मचाऱ्यांचा उत्सफुर्त सहभाग*

🔊 Listen to this *भारतीय जनता पक्षाच्या स्थापना दिनानिमित्त ग्रामस्वच्छता अभियान* *नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्याधिकारी, नगरसेवक, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *