Breaking News

*गोतमारे गुरुकुल के छात्रोने मातोश्री वु्द्धाश्रम का दौरा किया* *श्रमदान व विविध प्रस्तुती देकर बिताया दिन*

*गोतमारे गुरुकुल के छात्रोने मातोश्री वु्द्धाश्रम का दौरा किया*

*श्रमदान व विविध प्रस्तुती देकर बिताया दिन*

सावनेर: तालुका के जाने-माने गोतमारे गुरुकुल के छात्रोने मातोश्री वु्द्धाश्रम सोनपुर अदासा का दौरा किया और वहां पूरा दिन श्रमदान का काम करते हुए बिताया, जिससे उन्हें परिवार जैसा महसूस हुआ। उन्होंने उनके साथ बातचीत की और साथ में खाना खाया।


गोतमारे गुरुकुल के संस्थापक भाऊ गोतमारे के संकल्पना के मुताबिक, गुरुकुल के करीब पच्चीस छात्रो ने सोनपुर अदासा में वु्द्धाश्रमका दौरा किया। मातोश्री वु्द्धाश्रम के व्यवस्थापक प्रदीप चंदनबाटवे ने भाऊ गोतमारे और छात्रो का गर्मजोशी से स्वागत किया और वु्द्धाश्रम का महत्व समझाया। फिर, मातोश्री वु्द्धाश्रम सोनपुर अदासा इलाके में गोतमारे गुरुकुल के छात्रोने ने श्रमदान कर वु्द्धाश्रम मे रहने वाले दादा-दादी को हरिपाठ, हनुमान चालीसा, भगवद गीता और शिवगर्जना का पाठ करके आध्यात्मिक माहौल बनाया। इसके अलावा, सुंदर आध्यात्मिक डांस और गायन ने वहां मौजूद दादा-दादी को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Check Also

*सावनेर पुलिस स्टेशन को मिली पहली महिला ऑफिसर* *सावनेर तालुका मराठी पत्रकार संघने की सदिच्छा भेट*

🔊 Listen to this *सावनेर पुलिस स्टेशन को मिली पहली महिला ऑफिसर* *सावनेर तालुका मराठी …