*प्रचंड मेघगर्जना के साथ मानसून ने दी दस्तक*

*खापा में घरों के छत उडे, कुंडी में गाय तथा बैल की बीजली गीरने से मृत्यु*
कोंढाली संवादाता
काटोल – विगत 15 से किसानों को मानसून की प्रतिक्षा थी। एक सप्ताह लेट ही सही 16जुन के दोपहर तिन बजे से प्रचंड मेघगर्जना के साथ कडकडाती बिजलियों के बीच मुसलाधार तेज बारिश शुरू हुयी । गुरूवार बरसे तेज बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है। अब किसान खरिफ फसलों के बुआयी में जुट जायेंगे। कोंढाली के साथ साथ समिपस्थ गांवों में तेज बारिश होने की जानकारी स्थानीय किसान सतीश पाटील चव्हाण (खापरी), रमेश चव्हान(खापा) राजू किनेकर (कामठी), प्रकाश बारंगे, राजू धारपूरे (मासोद) रामदास मरकाम, महेश गोडबोले ( बिहालगोंदी), पद्मनाभसिंह जाधव (दुधाला)आदि किसानों द्वारा दी गयी है ।
*15जुन को तेज आंधी तथा बारीश में उडे घरों के छत!गाय तथा बैल की मृत्यु*

यहां से19कि मी दुरी आदिवासी बाहूल क्षेत्र खापा(धोतीवाडा)मे15जुन के अपह्र्न चार बजे के दरमियान तेज आंधी तथा बारिश के चलते खापा गांव के चार घरों की छत उडे तथा बीजली खेतों गडे कुछ बीजली के खंभे भी गिरने की जानकारी धोतीवाडा-खापा के उपसरपंच रमेश चव्हान ने दी है। इसी प्रकार कोंढाली से छह किमी बिहालगोंदी ग्रा प के कुंडी गांव के किसान राजू श्रावण सरवरे के खेत मे एक गाय तथा एक बैल पर बीजली गीरने से दोनो पशुओं की मृत्यु हुई । इस घटना की जानकारी नायबतहसीलदार राजेंद्र जंवजाल को मिलते ही स्थानीय (खापा) ग्राम अधिकारी देशमुख तथा कुंडी के ग्राम अधिकारी दहीफले को घटना स्थल पर पहुंच कर यहां के घरों के तथा पशुओं के नुकसान के पंचनामा कर तहसील कार्यालय को भेज दिया है ।
वहीं 16जुन को के तेज बारिश के चलते खबर लिखे जाने तक कोई जानमाल के हानी की खबर नहीथी।
Maharashtra News Media सच की आवाज