Breaking News

*सावनेर में महाशिवरात्री के पावन अवसर पर विशेष आयोजन* *यमराज की ससुराल सावनेर मे निकली शिवजी की बारात*

*सावनेर में महाशिवरात्री के पावन अवसर पर विशेष आयोजन*

*यमराज की ससुराल सावनेर मे निकली शिवजी की बारात*

*पुरातण शिव मंदिर मे भव्य “शिव पुराण का श्रवण कर धन्य हुये श्रध्दालू*

सावनेर प्रतिनिधि सूरज सेलकर के साथ कैमरा पर्सन दिनेश चौरासिया

सावनेर- पुरातन महत्व प्राप्त शहर सारस्वतपूर जो आज सावनेर शहर के नाम से जाना जाता यह कोलार नदी के तट पर स्थीत भव्य हेमांड पंथी शिव मंदिर मे परमपुज्य श्री.श्री.1008 महामंडलेश्वर “यशोदानंदजी महाराज” सर्वभौम सनातन धर्म महासभा व्दारा जारी महा शिव पुराण के अवसर पर महा शिवरात्री के पावन पर्व पर शिवजी एंव माता पार्वती के विवाह का सजीव मंचन कीया इस अवसर पर हजारो श्रध्दालुओ ने माता पार्वती एंव शिवजी के विवाह मे खुद शामील होने का अनुभव प्राप्त कर खुद को धन्य माना*

*जैमिनी अश्वमेघ” इस पौराणिक ग्रंथ के अनुसार यमराज की ससुराल सावनेर शहर यह ऐतिहासिक व पौराणिक नगरी सारस्वतपुर है.व्दापर युग मे महाभारत युध्द के उपरांत पांडवोने दिग्विजय हेतू छोडा गया शामकर्ण नामक अश्व उत्तर भारत से दक्षिण को ओर जाते हुये सावनेर नगरी के सीमामे पहुचने फर तत्कालीन राजा विरकर्मा के पुत्रो ने उसे रोक कर पांडवो को युध्द के लीये ललकारा और पाचो पुत्र उस युध्द मे विरगती को प्राप्त होनेपर राजा विरवर्मा की पुत्री मालिनी जो की शिवभक्त थी उसने युध्द को जारी रखते हुये पांडव सेना मे भगदड़ निर्माण कर दी नारद मुनी व्दारा यह बात भगवान श्रीकु्ष्ण को पता चलनेपर उन्होने खुँद मध्यस्थता कर इस युध्द को रुकवाकर शिवभक्त मालिनी का विवाह यमराज से करवाया*
*कोलार नदीके तट पर आज भी शिवभक्त मालिनी व्दारा तयार कीया गया बालू का शिवलींग और उसपर हेमांडपंथी कारागीरो द्वारा भव्य निर्माण कीया हुआ मंदिर श्रध्दालुओ के आस्था का केन्द्र बना हुआ है यहा की हुयी हर मनोकामना यथाशिध्र पुर्ण होती है ऐसी आस्था प्रचलित है*
*महा शिवरात्री के पावन पर्व हर वर्ष शीव मंदिर देवस्थान ट्रस्ट द्वारा रामायण,महाभारत,भागवत गीता आदी का भव्य आयोजन कर इस अवहर को महाउत्सव के रुप मे मनाया जाता है.सावनेर शहर तालुका ही नहीं तो संपूर्ण विदर्भ से पधारे हजारो हजार शिवभक्तो की उपस्थिती इस आयोजन को विशाल मेले मे परिवर्तीत करती है*


*शिव मंदिर देवस्थान ट्रस्ट व्दारा महा शिवरात्री के अवसर पर आयोजित महा शिवपुराण ,नगर भ्रमन,होम हवन,महाप्रसाद वितरण आदी मे सहयोग देणे हेतू नगरवासी एंव श्रद्धालूओ का आभार माना…*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …