*शक्ति का प्रदर्शन नही करेंगे तब तक हम हमेशा शिकार होते रहेंगे*- व्यापारी संघटना आर्वी*

प्रतिनिधि- विश्वास बांगरे
आर्वी– प्रशासन ने संचारबंदी और कोरोना टेस्ट किये बगैर अपनी दुकान नही खोल सकते ये एकतरफा निर्णय व्यापारीयों को पूछे बगेर एकतरफा तुगलकी निर्णय लेकर आदेश जारी कर दिया।जो कि व्यापारियों पर की गई ज्यादती है और इसका हल निकालना जरूरी है।और जब तक हम एकजुट होकर अपने व्यापारी वर्ग की शक्ति का प्रदर्शन नही करेंगे तब तक हम हमेशा शिकार होते रहेंगे।इसलिए हम सभी छोटे बड़े व्यापारी को एकजुट होने का समय आ गया है।

इसी संदर्भ में व्यापारी संघटना जिसमे किराना, कपड़ा,हार्डवेयर,सराफा मार्केट,,कृषिकेंद्र,सब्जीमार्केट,
आदि सभी छोटे बड़े व्यापारी की मीटिंग हुई और इसका हल निकालने हेतु विचार विमर्श किया गया और व्यापारी संघटना की तरफ से एक सामूहिक निवेदन ,तथा प्रत्येक व्यापार संघटना की तरफ से आज उपविभागीय अधिकारी को निवेदन दिया गया।पर उनकी तरफ से हमको समाधानकारक उत्तर नही मिला
फिर आज 7.30 बजे माजी आमदार अमरबाबू के घर पर सभी गए थे और उनको भी सभी बाते विस्तार से बताई गई। उनसे कहा गया कि पालक मंत्री के साथ मीटिंग लगाई जाए।
उन्होंने पालक मंत्री से भी बात की पर वो मुम्बई के लिए रवाना हुवे थे और हवाईजहाज में थे,गुरुवार को वापिस आने वाले है।
हमने उनसे कहा कि जब तक पालक मंत्री से मीटिंग नही होती तब तक कोई भी व्यापारी कोई भी टेस्ट नही करेंगे ऐसी बात पालकमंत्री अधिकारी वर्ग से करे।

अमरबाबू ने कहा कि आज रात्रि में मैं पालक मंत्री से बात करता हूँ।आप कोई भी व्यापारी रैपिड एंटीजन टेस्ट करने ना जाये।आप अपनी बातों पर ठाम रहे।मैं इसका हल पालक मंत्री के मीटिंग में निकालूंगा इसका आश्वासन दिया।
इसलिए सभी छोटे बड़े व्यापरियों से नम्र निवेदन है कि कोई भी व्यापारी रैपिड एंटीजन टेस्ट करने ना जाये।
जब तक सभी व्यापारी अपनी शक्ति का प्रदर्शन नही बताएंगे तब तक हमे न्याय नही मिल पायेगा।
हमारी शक्ति के आगे शासन को झुकना ही पड़ेगा।अभी हमने हमारी एकता नही बताई तो हम सभी व्यापरियोंको हमेशा ये दबाते रहेंगे।
हो सकता शासन हम पर अपना लायसन्स खारिज करने हेतु उस विभाग के द्वारा प्रेशर भी लाने का प्रयास करेगी परंतु यदि हम सामूहिक तौर पर साथ रहेंगे तो उन्हें भी विवश होना पड़ेगा।कोई भी ना घबराकर अपने उद्देश्य के लिए कायम रहे।
अतः सभी छोटे,बड़े व्यरियोंको निवेदन है कि कोई भी टेस्ट ना करवाये।अपनी शक्ति का प्रदर्शन करे।
आगे जो जो भी कार्यवाही होती है हम आप को बताते रहेंग.
Maharashtra News Media सच की आवाज