Breaking News

*भाई पर जानलेवा हमला* *यवतमाल से गिरफ्तार हुए आरोपी*

*भाई पर जानलेवा हमला*

*यवतमाल से गिरफ्तार हुए आरोपी*

 

वर्धा प्रतिनिधी पंकज रोकडे
वर्धा- भाई पर जानलेवा हमला कर यवतमाल से फरार हुए आरोपी सहित अन्य एक को वर्धा पुलिस दल ने गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई 21 अगस्त को की गई. आरोपियों में यवतमाल के पांढरी निवासी शुभम महेंद्रसिंह परिहार, दीपक श्यामलाल चव्हाण का समावेश है.

21 अगस्त की सुबह पेट्रोलिंग के दौरान बसस्थानक परिसर में शुभम परिहार व दीपक चव्हाण दुपहिया क्रमांक एमएच 34 जे 4521 से संदिग्ध रुप से घुमते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हे रोककर सख्ती से पूछताछ की. जिसमें से आरोपी शुभम महेंद्रसिंह परिहार यह भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार होने की बात सामने आयी. वही वाघापुर से दुपहिया चुराने की बात भी आरोपी ने बताई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर यवतमाल के लोहारा पुलिस को सौंप दिया.

उपरोक्त कार्रवाई एसपी डा़ बसवराज तेली, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पियुष जगताप के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी, पुलिस कर्मी संजय पंचभाई, मंगेश झांबरे, सचिन दवाले, निखिल वासेकर, विजय काले, नितीन बावने ने की.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …