*वर्धा के मोक्ष धाम में ही फेका पीपीई सूट*
*कब सूध लेगा प्रशासन इस लापरवाही को*
*वर्धा प्रतिनिधी:-पंकज रोकडे*
वर्धा– कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने प्रशासन उपाययोजना कर रहा है़ वहीं दूसरी ओर उनके ही कर्मचारी गंभीर प्रकार की लापरवाही करते नजर आ रहे है. रविवार, 23 अगस्त को मृत कोरोना मरिज को सेवाग्राम अस्पताल से अंतीमसंस्कार के लिए मोक्षधाम लाया गया था़ काम होने के बाद परिसर में ही एक स्वास्थ्य कर्मी ने अपना पीपीई सूट फेक देने की बात सामने आयी़ इस प्रकार की लापरवाही से प्रशासन कब सूध लेंगा, ऐसा सवाल उपस्थित हो रहा है़ संबंधीत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है.
बता दे कि, इसके पूर्व भी नालवाडी ग्रापं क्षेत्र के सीवील मार्ग पर अस्पताल की सामग्री व पीपीई किट फेकने की बात सामने आयी थी. किन्तु प्रशासन ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की. आम जनता पर सरकारी निर्देशो का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई होती है. किन्तु इस प्रकार के गंभीर मामले में प्रशासन कुछ नहीं कर रहा. पीपीई किट को नष्ट करने के लिए नागपुर की हाईजेनिक कंपनी से एग्रीमेन्ट हुआ है. उपयोग के बाद यह किट कंपनी को सौंपी जाती है, पश्चात इसे नियमानुसार नष्ट किया जाता है़ किन्तु रविवार को मोक्षधाम में गंभीर बात सामने आयी.
सेवाग्राम कोरोना अस्पताल में उपचार के दौरान पुलगांव के मरिज की मृत्यु हुई़ उक्त कोरोनाबाधित का शव अंतीम संस्कार के लिए मोक्षधाम में लाया गया था़ संपुर्ण प्रक्रिया निपटने के बाद सेवाग्राम अस्पताल के एक कर्मी ने अपना पीपीई सूट वहीं पर उतारा़ इतना ही नहीं तो उक्त सूट परिसर में ही फेक दिया. यह बात कुछ नागरिकों के ध्यान में आयी, तबतक सभी कर्मचारी वहां से निकल गए़ इस प्रकार पीपीई सूट फेकना कानूनन जुर्म है. ऐसे कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसी मांग नागरिकों ने की है.
Maharashtra News Media सच की आवाज