Breaking News

*वर्धा अपहरण कर रचाया विवाह, फिर किया किशोरी पर अत्याचार*

*वर्धा अपहरण कर रचाया विवाह, फिर किया किशोरी पर अत्याचार*

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकड़े
वर्धानाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे जबरदस्ती विवाह रचाया़ इसके बाद इच्छा के विरुध्द किशोरी पर बार बार अत्याचार किया गया़ उक्त गंभीर मामला अल्लीपुर थाना अंतर्गत सेलु (मुरपाड) में सामने आते ही खलबली मच गई़ पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी़

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंगनघाट तहसील के कानगांव निवासी 15 वर्षिय किशोरी के परिवार से सेलु (मुरपाड) निवासी दशरथ पुरडकर की पहचान थी़ उसने किशोरी से विवाह करने की इच्छा व्यक्ती की़ किन्तु वह नाबालिग होने से यह संभव नहीं था़ कुछ दिनो पूर्व किशोरी अपने घर में अकेली थी़ यह बात पता चलते ही दशरथ उसके  घर पहुंचा़ जहां किशोरी को उसने जबरण मंगलसूत्र पहनाया़ इतना ही नहीं तो किशोरी के इच्छा के विरुध्द उससे दुष्कर्म किया़ पश्चात दूसरे दिन दशरथ उसे बहलाफुसलाकर दुपहिया से अपने गांव सेलु मुरपाड ले आया.

गांव स्थित मंदिर में किशोरी से विवाह रचाया़ इस दौरान दशरथ के कुछ रिश्तेदार व अन्य नागरिक उपस्थित थे़ विवाह के बाद भी पीडिता का बार बार योन शोषण किया गया़ दशरथ की हैवानियत से तंग आकर पीडिता किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली़ अल्लीपुर पुलिस थाना पहुंच कर उसने आपबिती कथन की़ शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीडिता को वैद्यकीय जांच के लिए भेज दिया़ रिपोर्ट में उससे अत्याचार होने की बात सामने आयी़ अल्लीपुर पुलिस ने प्रकरण में बाल विवाह प्रतिबंधात्मक कानून, पोस्को सहित विविध धाराओं के तहत आरोपी दशरथ पुरडकर, तुलशीराम गौलकार, शेषराव पुरडकर, मारोती बूचंडे एवं अन्य 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है़ प्रकरण में आगे की जांच पुलगांव पोस्को सेल की ओर सौंपी गई है़ 

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …