Breaking News

*पशुओं में “लम्पी” त्वचा रोग की बीमारी !* *पशुपालक किसानों में चिंता का वातावरण!*

*पशुओं में “लम्पी” त्वचा रोग की बीमारी !*

*पशुपालक किसानों में चिंता का वातावरण!*

*उपजिल्हा संवाददाता दुर्गाप्रसाद पांडे*

काटोलतहसील के मेटपांजरा-कोंढाली सर्कल के | ग्राम घुबडी, मिनीवाडा, म्हसाडा, कोंढाली, सोनेगाव, शिरमी, के पशुपालक अपने गायों व बैलों में संक्रमण रोग लम्पी जैसे त्वचा रोग से परेशान है । लंम्पी त्वचा रोग के लक्षण जैसे पैरों में सूजन आने से पशु चलने में असमर्थ रहते हैं। बुखार आना, शरीर के त्वचा पर छोटे-छोटे गांठे के रूप में दिखना और इस संक्रमण के कई कारण हो सकते हैं।सोनेगाव के पशुपालक सुनिल रेवतकर, खैरी(चिखली) के प्रकाश वाघमारे, जुनापाणी के उत्तम काले, सालई के बंडू घाटोळे साथ साथ कोंढाली, घुबडी दोडकी, दुधाला जाटलापुर, खैरी चिखली खुर्सापार, बोरगाव, धुरखेडा, पांजरा काटे, कुंडी बिहालगोंदी, केळापुर, सालई सहित अनेक गांव के पशुपालकों के पशुओं में फैलने की संभावना है। पहले गायों में लक्षण दिखाई दिया उसके बाद अन्य पशुओं में प्रभाव देखा जा सकता है।

कोंढाली सहित अनेक पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक का पद कई सालों से रिक्त है। कोंढाली पशु चिकित्सालय में काटोल पं स म के पशुसंवर्धन अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार है , यहां पुर्ण समय पशुसंवर्धन अधिकारी की आवश्यकता है, साथ ही मोबाइल पशुचिकित्सकों की भी नियुक्त होनी चाहिए जिससे किसान अपने पशुओं की समस्या पशु चिकित्सालय में पहूंचकर पशुचिकित्सक से बता कर उचीत सलाह के अनुसार पशुओं को औषधी दे सकें ।
इस विषय में जिला परिषद सदस्य सलील देशमुख , पंचायत समीती सदस्य अरूण ऊईके, संजय डांगोरे, सरपंच सुधीर गोतमारे, खैरी -तरोडा सररपंच बालू निबोरकर तथा अन्य सरपंचों ने कोंढाली-मेटपांजरा जि प क्षेत्र के पशुपालकों से मिल कर पशुओं के बीमारी के समस्याओं की जानकारी लेकर जिला परिषद सी ई ओ, एवं पंचायत समीती के सभापति तथा बी डी यो को इसकी जानकारी देकर उपाय योजना करने की मांग की है ।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …