*वर्धा कृषि अधीक्षक के कुर्सी पर रखी फसल*
*प्रहार की कृषि विभाग में दस्तक*
वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकड़े
वर्धा– सोयाबीन फसल पर विविध बिमारियों का प्रकोप होने से किसान चिंतीत है़ नुकसान क्षेत्र का पंचनामा कर किसानों को राहत देने की मांग को लेकर प्रहार के कार्यकर्ताओं ने कषि अधीक्षक कार्यालय पर दस्तक दी़ परंतु वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित न होने से उनके कुर्सी पर सोयाबीन के पौधें रखकर निषेध जताया गया.
सोयाबीन फसल पर विविध बिमारियों का आक्रमण देखने मिल रहा है़ फसल पिली गिरना, फल्लिया न लगना, फल्लिया गल जाना आदि से किसान चिंतीत है़ मौसम में हो रहे बदलाव से तथा बोगस बीजो के कारण यह समस्या पैदा हो रही है़ कृषि विभाग ने सर्वे कर किसानो को राहत देने की मांग प्रहार ने की़ किसानों ने फसल बिमा उतारा हैं, कंपनी ने ऐसे किसानों को राहत देने चाहिए.
सरकार शीघ्र किसानों को नुकसान भरपाई दे, इस आशय का निवेदन लेकर प्रहारी कृषि अधीक्षक कार्यालय पहुंचे़ जहां कृषि अधीक्षक अनुपस्थित होने से संतप्त कार्यकर्ताओं ने उनके कुर्सी पर सोयाबीन की फसल रखते हुए निषेध जताया़ इस प्रसंग पर गजू कुबडे, जयंत तिजारे, प्रमोद म्हैसकर, नितेश भोमले, विनोद खंडालकर, सुरज आष्टनकर, शुभम सुरकार, प्रशांत मरकवाडे, राहुल चौधरी, मंगेश चावके, सचिन लारोकर, विष्णु अमनेरकर, स्वप्नील श्रीरामे, विक्की घोडाम व किसान उपस्थित थे.
Maharashtra News Media सच की आवाज