Breaking News

*पुलगांव व कारंजा (घा़.) में दो ने की आत्महत्या*

*पुलगांव व कारंजा (घा़.) में दो ने की आत्महत्या*

 

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकड़े
वर्धापुलगांव व कारंजा घा़ पुलिस थाना क्षेत्र में दो आत्महत्या के मामले दर्ज किये गए़ जानकारी के अनुसार पुलगांव थाना अंतर्गत फत्तेपुर निवासी सोपान शंकर आत्राम (40) ने जहर गटक कर आत्महत्या कर ली़  25 अगस्त की सुबह उसने घर में ही विषैला द्रव्य प्राशन कर लिया़ यह बात ध्यान में आते ही अस्पताल लाया गया, किन्तु चिकित्सक ने उसे मृत घोषीत कर दिया़ भाई गजानन शंकर आत्राम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी.

दूसरी ओर कारंजा थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लागाई़ सेलगांव (उमाटे) निवासी रामरतन नारायण गाखरे (19) यह 22 अगस्त से घर से लापता था़ उसकी सर्वत्र तलाश करने पर भी कही पता नहीं चला़ अंतत: 25 अगस्त की सुबह भाऊराव गाभरे के खेत समीप नाले से सटे पेड पर रामरतन का शव लटकी अवस्था में दिखाई दिया़ सूचना मिलते ही कारंजा पुलिस घटनास्थल पहुंची़ घटना पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया़ प्रकरण में पिता नारायण गाखरे की शिकायत पर कारंजा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी़ दोनो प्रकरण में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …