Breaking News

*विधायक डॉ भोयर को किया मुंबई रेफर* *डॉ पंकज भोयर कोरोना संक्रमित होने के कारण पिछले 8 दिनों से सावंगी में भर्ती थे*

*विधायक डॉ भोयर को किया मुंबई रेफर*

*डॉ पंकज भोयर कोरोना संक्रमित होने के कारण पिछले 8 दिनों से सावंगी में भर्ती थे*

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे

वर्धावर्धा के भाजपा विधायक डॉ पंकज भोयर के स्वास्थ्य में सुधार नही आने के कारण शुक्रवार की सुबह उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में रेफर किया गया.डॉ पंकज  भोयर कोरोना संक्रमित होने के कारण  पिछले 8 दिनों से उनपर सावंगी के आचार्य विनोबा भावे अस्पताल में इलाज चल रहा था.6 अगस्त को किसी बाधित के संपर्क में आने के कारण उन्होंने स्वयं को अलग  रखा था.पिछले बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉसिटिव आने के बाद उन्हें सावंगी अस्पताल में दाखिल किया गया.जहां करीब 8 दिनों तक उनपर इलाज चला.किन्तु हालत में सुधार नही होने के कारण उन्हें मुंबई रेफर करने की सूचना चिकित्सको न4 दी.उनके गले में इंफेक्शन हुआ था.इलाज के बाद भी उसमें सुधार नही होने के कारण शुक्रवार को सुबह 6 बजे एम्बुलेंस से उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में रेफर किया गया.समाचार लिखे जाने तक एम्बुलेंस कारंजा लाड़ के करीब पहुंच चुकी थी.

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …