Breaking News

*माय-बाप सरकार* *बताओ कैसे जीये किसान* *चौतरफा मार में फंसा किसान!* *सोयाबीन-संतरा-मोसंबी- कपास की फसलें बर्बाद हुई*

*माय-बाप सरकार*

*बताओ कैसे जीये किसान*


*चौतरफा मार में फंसा किसान!*

*सोयाबीन-संतरा-मोसंबी- कपास की फसलें बर्बाद हुई*

उप जिला प्रतिनिधी-दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली- कोरोना महामारी ने का संकट झेल रहे किसानों के खेतों की खडी फसलों पर लगातार बारिश, मोज्याक, तनाईल्ली (खोडकिडा), अर्धमर्या,तथा ब्राऊन राॅट जैसे रोगों के प्रादुर्भाव के चलते खरिफ सोयाबीन, कपास, संतरा-मोसंबी के फसलें चौपट होने की कगार पर है।जिससे किसानों को चौतरफा मार पडने से किसान इस वर्ष फिर संकट मे पड गया है । किसानों के फसलों पर विविध प्रकार के संक्रमण की जानकारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों (जि प सदस्य, पं स सदस्य, सरपंच तथा पुलिस पटेल,ने अपने अपने क्षेत्रों के किसानों के खेतों पर के फसलों पर विविध रोगों के प्रादुर्भाव का जि प सदस्य सलील देशमुख, डा अनिल ठाकरे, बापू चरडे, के प्रमुखता में एक ज्ञापन पालक मंत्री नितीन राऊत, जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे, विधायक तथा राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को दी। जिन्होंने जिलाधिकारी को काटोल -नरखेड तहसील के प्राभावित किसानों के खेतों पर जाकर फसलों के नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिये। काटोल पंचायत समिती के मेटपांजरा जिला परिषद सर्कल के रिधोरा के पंचायत समिति सदस्य संजय डांगोर, रिधोरा के पुर्व सरपंच तथा ग्रा प सदस्य वैभव राऊत, प्रशांत पवार, रामदास मरकाम, सरपंच-सुधीर गोतमारे, बालू निबोंरकर , हरदास चोपडे,सतीश पुंजे, नागोराव हिंगवे, चंद्रशेखर ढोरे, रमेश चव्हान, जानबाजी तांदळे, पदम पाटील डेहणकर, गणेश पाटील वानखेडे, हरिश राठोड , विना सरवरे ,राजेंद्र चरडे, नरेश नागपुरे, बंडू राठोड़, केशवराव धुर्वे तथा स्वप्निल व्यास, संजय धारपुरे,
आदी द्वारा फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण कर ।मुआवजे की मांग की है ।

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …