*शराबी को पत्नी व पुत्री ने उतारा मौत के घाट*
*समुद्रपुर तहसिल की घटना, रोज करता था परेशान*
वर्धा प्रतिनिधि- विश्वास बांगरे- पंकज रोकडे
समुद्रपुर- शराब की लत परिवार समेत स्वंय का भी विनाश करती है.ऐसी ही एक घटना तहसिल के वायगाव गोंड में गतरात्रि घटी.शराब के नशे धुत होकर रोज पत्नी तथा पुत्री की प्रताडना करनेवाले शराबी को पत्नी व पुत्री ने मौत के घाट उतार दिया.
जानकारी के अनुसार वायगाव गोंड निवासी मुरलीधर नत्थुजी पिचकाटे के पास 5 एकड खेती है.इसी पर उनके परिवार का गुजारा चलता था.पत्नी नंदा (42) व दो पुत्रीयों के साथ मुरलीधर गाव में रहता था.बडी पुत्री कल्याणी का कुछ वर्ष पुर्व नागपुर जिले के बेला में विवाह हुआ था.जिससे पत्नी व छोटी पुत्री कोमल के साथ मुरलीधर रहता था.छोटी पुत्री ने बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा पास की थी.उसके दिल में छेद होने के कारण उसपर सावंगी के आचार्य विनोबा भावे अस्पताल में इलाज चल रहा था.इलाज़ के लिए जमीन बेचने को लेकर घर में अकसर विवाद होता था. मुरलीधर को शराब पिने की लत थी. प्रतिदिन शराब के नशे में धुत होकर मुरलीधर घर आता था.जिसके उपरांत पत्नी व पुत्री के साथ विवाद करता था.
पडोसीयों से भी मुरलीधर का गलत बर्ताव था.परिणामस्वरूप उसकी किसी से नही बनती थी.सोमवार की रात मुरलीधर शराब के नशे में धुत होकर घर आया.किसी बात को लेकर उसने पत्नी के साथ विवाद खडा कर उसे पिटना प्रारंभ किया.यह देखकर छोटी पुत्री कोमल बिचबचाव के लिये आयी.किंतु मुरलीधर दोनों को पिटने लगा.प्रतिदिन के बखेडे के कारण मॉं व बेटी का पारा चढ गया.उन्होंने मुरलीधर का प्रतिकार करना शुरू किया.शराब के नशे में होने के कारण मुरलीधर दोनों के आगे टिक नही पाया.इसी खिंचातानी में मुरलीधर के सिर पर पत्नी नंदा ने ठंडे से प्रहार करने के कारण वह निचे गिर पडा.जिसमें उसकी मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस मंगलवार को तडके गाव में पहुंची.पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया.आगे की जांच थानेदार हेमंत चांदेवार,दीपक ठाकरे,नीलेश पेटकर, महेंद्र पवार, विलास नेहारे कर रहे है.
Maharashtra News Media सच की आवाज