*आर्वी नगर परिषद में भूकंप*
*आर्वी आंदोलन करनेवाले पार्षदों को दिया गया शोकॉज*
*शहर अध्यक्ष को पद से हटाया*
*वरिष्ठों की कार्रवाई*
वर्धा प्रतिनिधि- विश्वास बांगरे सोबत पंकज रोकडे
आर्वी- नगर पालिका के भाजपा के दस पार्षदों ने सफाई को लेकर नगराध्यक्ष प्रशांत सव्वालाखे के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए उनकी कुर्सी को चप्पलों की माला चढाई थी. यह मामला अब गर्माने लगा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले दस पार्षदों को शोकॉज नोटिस देते हुए शहर अध्यक्ष पद से जगन गाठे को हटाया. साथ ही नगराध्यक्ष प्रशांत सव्वालाखे से भी पार्टी ने स्पष्टीकरण मांगा है. आर्वी नगर पालिका में भाजपा की शत-प्रतिशत सत्ता है. नगराध्यक्ष के साथ ही भाजपा के 23 सदस्य है. किंतु गत कुछ माह से नगराध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर नगरसेवकों में रोष व्याप्त था.
कोरोना संक्रमण के दौरान शहर में चारों ओर गंदगी होने के कारण कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताकर तुरंत गंदगी हटाने की मांग की थी. किंतु इस ओर नगराध्यक्ष ने अनदेखी करने के कारण दस पार्षदों ने 31 अगस्त को नगराध्यक्ष की कुर्सी को चप्पल व बेशरम के पौधों की माला पहनायी थी. आर्वी नगर परिषद की इतिहास में पहली बार पार्षदों ने ऐसा आंदोलन किया. परिणामवश भाजपा खेमे में खलबली मच गई. पार्टी के दस पार्षद नगराध्यक्ष के खिलाफ जाने के कारण वरिष्ठों में भी हडकम्प मच गया था.

अनुशासन पालनेवाली पार्टी ने विद्रोह होने के कारण पार्टी के जेष्ठ नेताओं ने एक्शन लेने का निर्णय लिया. आंदोलन करनेवाले नगरसेवक तथा शहर अध्यक्ष जगन गाठे, प्रकाश गुल्हाने, सुनील बाजपेयी, मिथून बालबैले, कैलास गलहाट, रामू राठी, उषा सोनटक्के, स्वास्थ्य सभापति गंगा चकोले, प्रशांत ठाकुर, शांता कसर को शोकॉज नोटिस दिया गया है. पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. नगराध्यक्ष से भी इस संदर्भ में जवाब मांगा गया है.
पार्षदों ने यह कदम क्यो उठाया? इस संदर्भ में नगराध्यक्ष को लिखित जवाब देना होगा. शहर अध्यक्ष पद का प्रभार पूर्व अध्यक्ष विनय डोले को सौंपा गया है. की गई कार्रवाई आंदोलन करनेवाले 10 पार्षदों को शोकॉज नोटीस दिया गया है. नगराध्यक्ष से भी जवाब मांगा गया है. शहर अध्यक्ष का प्रभार हटाकर पूर्व अध्यक्ष विनय डोले को दिया गया है. पार्टी अनुशासन हिनता करनेवाले सभी पर कार्रवाई करेगी- डा़ शिरीष गोडे (भाजपा जिलाध्यक्ष).
Maharashtra News Media सच की आवाज