Breaking News

*वर्धा जिल्हे में कोरोना का कहर बुधवार को मिले रिकार्ड ब्रेक 118 मरिज मिले* *हिंगनघाट में मिले 35* *मंगलवार को मिले थे 81*

*वर्धा जिल्हे में कोरोना का कहर बुधवार को मिले रिकार्ड ब्रेक 118 मरिज मिले*


*हिंगनघाट में मिले 35*

*मंगलवार को मिले थे 81*

वर्धा प्रतिनिधि-पंकज रोकडे
वर्धा- कोरोना का कहर जिले में तेजी से बढ रहा है. मंगलवार को 81 मरिज मिलने के बाद बुधवार को रिकार्ड ब्रेक मरिज जिले में मिले. बुधवार को कुल 118 मरिजों का पंजीयन हुआ. साथ ही दो व्यक्तियों की मौत हुई जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय के सिपाई व पुलिस कर्मी का समावेश है. हिंगनघाट में एक ही दिन 35 संक्रमित पाए गए. यह संक्रमित सिंधी कालोनी, इंदिरा गांधी वार्ड, माता मंदिर, शिवाजी वार्ड, मारूती वार्ड, संत ज्ञानेश्वर वार्ड, खंडोबा वार्ड, महेश इंडस्ट्रिज, संत कबीर वार्ड, चौधरी वार्ड के है.

उसी तरह वर्धा तहसील के धामनगांव(वा.), नालवाडी, सावंगी मेघे, बोरगांव, हवालदारपुरा, सिविल हास्पिटल क्वार्टर, स्टेशन फैल, इतवारा बाजार, शेगांवकर लेआउट वरूड, नागसेननगर, समुद्रपुर तहसील के शेडगांव, समुद्रपुर, आष्टी तहसील के मोई, आष्टी, कारंजा तहसील के धावसा, खर्डीपुरा कारंजा, बोरगांव ढोले, परसोडी, माणिकवाडा, वाडेगांव, पुराने पुलगांव परिसर, यसगांव, देवली में 8, शेडगांव, छोटी आर्वी में 3, आर्वी शहर में 4, मदनी, सिंदी रेलवे, सेलू में 19 मरिज मिले.  

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …