*सावनेर में कोरोना का कहर बुधवार को मिले रिकार्ड ब्रेक पॉजिटिव पेश*

*सावनेर प्रशासन कुम्भकर्णी नींद में*
*जगह जगह हो रहा नियमों का उल्लंघन*
*दिनोदिन बढ़ रहे पेशेंट में कही व्यपारी कोरोना की चपेट में*
मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले के साथ सावनेर प्रतिनिधि सूरज सेलकर
सावनेर– कोरोना का कहर जिले में तेजी से बढ रहा है. शहर में मंगलवार को 18 मरिज मिलने के बाद बुधवार को रिकार्ड ब्रेक मरिज जिले में मिले. बुधवार को कुल 23 मरिजों का पंजीयन हुआ. साथ ही 2 व्यक्तियों की (सोमवार को) मौत हुई है जिसमें पंचायत समिति व विकोली का समावेश है. नागपुर में एक ही दिन 1000 से 1500 संक्रमित पाए जा रहे है.वह रोज 40 से 50 मौते भी हो रही है.

सावनेर में होली चौक,बाजार चौक, गडकरी चौक, गांधी चौक, राजकमल चौक में आय दिन हमेशा भीड़ देखनो को मिल रही है;पर प्रशासन कोई भी सूद नही ले रहा है.तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के संक्रमण पर सावनेर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। रोजाना सावनेर में पॉजिटिव केस मिलने से नगरपरिषद और पुलिस प्रशासन की लापरवाही नजर आ रही है. आलम यह कि सावनेर तहसील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 787 पार कर चुकी है और 12 मृत्यु,इसके बावजूद सावनेर में ‘सोशल डिस्टेंस’ की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है और प्रशासन कुम्भकर्णी नींद में है .
*शहर में दुकाने खुलने और बंद होने का कोई समय नही*
सावनेर मार्केट खुलने और बंद होने का कोई समय-सीमा ही नही है,और अधिकांश दुकानें अपने मनमर्जी से खुलती और बंद होती हैं।शुक्रवार सप्ताहिक बाजार दिन बंद(जनता कर्फ्यू) का भी का सरेआम उल्लंघन हो रहा है व इसदिन भी अधिकांश दुकाने खुली रहती है.इसपे शहर में सवाल उठ रहे है कि प्रशासन के साथ उन दुकानदार की कोई मिलीभगत तो नही.!
यह साफ देखने को मिल रहा है कि सावनेर का प्रशासन कमजोर होता जा रहा है।सावनेर नगर परिषद व पुलिस प्रशासन सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठें नज़र आते,खानापूर्ति के लिए सरकारी कागजें काली करते देखें गए.
शहर के फुटपाथों में हाथ ठेलों पर सामाजिक अंतर का पालन नहीं हो रहा,सरकारी कुम्भकर्णी नींद के कारण कोरोना नामक वाइरस बढ़ते जा रहा है.दूसरी ओर सावनेर शहर और आसपास कोरोना काफी तेजी से पांव पसार रहा हैं. अगर समय रहते सावनेर शहर में सम्बंधित सरकारी महकमों ने संयुक्त कार्रवाई नहीं की तो कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाना नामुमकिन हो जाएगा।
Maharashtra News Media सच की आवाज