Breaking News

*आर्वी/ वर्धा नगराध्यक्ष पर आयेगा अविश्वास ठराव, भाजपा में खलबली* *नप में तुल पकड रही राजनीति* *19 जुटे, अन्य को भी मनाया जा रहा*

*आर्वी/ वर्धा नगराध्यक्ष पर आयेगा अविश्वास ठराव, भाजपा में खलबली*

*नप में तुल पकड रही राजनीति*

*19 जुटे, अन्य को भी मनाया जा रहा*

वर्धा प्रतिनिधि विश्वास बांगरे सोबत पंकज रोकडे

आर्वी/ वर्धा- आर्वी नगर पालिका की राजनीति दिन ब दिन गरमाती नजर आ रही है़ नगराध्यक्ष की कुर्सी पर चप्पल का हार पहनानेवाले पार्षदों को पार्टि ने शोकॉज जारी करने के उपरांत सदस्यो के तेवर तीखे हो गये है. परिणामवश नगराध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी तेज हो गई है. दरमियान आज दोपहर नगरसेवक तथा पूर्व शहर अध्यक्ष जगन गाठे के नेतृत्व में सदस्यों ने अपना लिखित जवाब जिलाध्यक्ष को सौंपा.

ज्ञात हो कि, भाजपा ने आर्वी नप की सभी 23 सीटों पर विजय हासील कर बहुमत के सात सत्ता प्राप्त की है. बतौर नगराध्यक्ष प्रशांत सव्वालाखे चुने गए थे. एक दल की सत्ता होते हुए भी नप में आलबेल चल रहा था़ विधानसभा चुनाव के पूर्व भी 16 से 17 पार्षदों ने नगराध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठायी थी़ परंतु उस समय वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थी से सभी पार्षदों को शांत किया गया़ विस चुनाव में भाजपा के दादाराव केचे विजयी हुए़ इसके बाद पुन: नगराध्यक्ष व पार्षदो में अनबन शुरु हुई़ पार्षदों की माने तो नगराध्यक्ष किसी को विश्वास में लेकर काम नहीं करते़ केवल बडें नेताओं के कार्यक्रमों में उपस्थिती दर्शाते है़ पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में वें नदारद रहते है़ कुछ माह से विधायक केचे से भी नगराध्यक्ष की न बन पाने की चर्चा है़ शहर में बढती गंदगी, अस्वच्छता को लेकर बार बार नगरसेवकों की शिकायतें आ रही है.

इस संबंध में नगराध्यक्ष व पार्षदो में समन्वय नहीं बन पा रहा था. अंतत: कुछ दिनों पूर्व संतप्त पार्षदों ने नगराध्यक्ष की कार्यप्रणाली का निषेध जताते हुए उनकी खाली कुर्सी को चप्पल व बेशरम के पौधे का हार पहना दिया़ यह वाकियां सामने आते ही आर्वी भाजपा में राजनीति गरमाने लगी़ आंदोलन करनेवाले पार्षदों को पार्टी ने शोकॉज नोटिस जारी करने से अब प्रकरण तुल पकडता दिखाई दे रहा है़ सूत्रों के अनुसार सफाई ठेकेदार को बिल अदा न करने से उसने काम बंद कर दिया है़ सफाई कर्मियों का वेतन तक नहीं मिला़ नप के कामकाज को लेकर आमजनता में रोषव्याप्त है़ अंतत: उक्त ठेकेदार को हटा दिया़ किन्तु दूसरे ठेकेदार की भी हालत वैसी ही बनी, जिससे उसने भी काम छोड दिया़ तीसरा टेंडर किसी कारणवश नामंजूर कर दिया गया.

शहर में सफाई व्यवस्था की धज्जियां उड गई है़ परिणामवश नगराध्यक्ष के प्रति पार्षदो में असंतोष पणप रहा है़ माहौल गरमाता देख भाजपा के सचिव तथा पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले आर्वी में आने की संभावना है़ विधायक दादाराव केचे भी अपनेस्तर पर मामला निपटाने का प्रयास कर रहे है़ ऐसी स्थिति में अब कुछ पार्षदों ने नगराध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़.सूत्रों के अनुसार करीब 19 पार्षदो अविश्वास के पक्ष में होने की जानकारी है. शेष 4 सदस्यों को भी अपने पक्ष में लाने का प्रयास किया जा रहा है.सूत्रों के अनुसार आंदोलन करनेवाले सदस्यों ने स्पष्टीकरण में अपनेसाथ हो रहे बर्ताव की पुरा चिठ्ठाकिठ्ठा लिखा है़ तथा हुई घटना पर अपसोस जताने की जानकारी है.

नहीं कोई जानकारी: अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में कोई जानकारी नही. अपितु अनेक सदस्य नाराज होने की जानकारी है. शो कॉज नोटिस के संदर्भ में सदस्य आज अपना स्पष्टीकरण देने के लिए आये थे़ किन्तु क्वारंटाईन होने के कारण उन्हें अपना स्पष्टीकरण अविनाश देव को सौंपने के लिए कहा गया़ – डा़ शिरीष गोडे (जिलाध्यक्ष, भाजपा, वर्धा)
पार्षद अविश्वास नहीं लायेंगे: नगराध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ सदस्य नाराज है. उनकी नाराजगी दूर की जायेगी. पार्षद अविश्वास प्रस्ताव नहीं लायेंगे, यह हमें विश्वास है़ नगराध्यक्ष की कुर्सी को माला पहनाने के मामले में पार्षदों का जवाब जल्द मिलेगा.

दादाराव केचे (विधायक, आर्वी)
जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई : जिलाध्यक्ष व विधायक केचे को सूचना की गई है. पार्षदों के जवाब आने के बाद आगे की दिशा स्पष्ट होगी. इस मामले को लेकर जल्द बैठक बुलाई जाएगी़ – डा़ उपेंद्र कोठेकर (विदर्भ संगठक मंत्री, भाजपा)

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …