*वर्धा अज्ञात वाहन ने मारी दुपहिया को टक्कर*
*भीषण एक्सीडेंट में 3 की मौत*
वर्धा प्रतिनिधि-पंकज रोकडे
वर्धा- राष्ट्रीय महामार्ग 3 पर स्थित तलेगाव श्यामजीपंत के उड्डाणपुल पर मध्यरात्रि में अज्ञात वाहन ने दुपहिया को टक्कर मारी.जिसमे दुपहिया पर सवार 3 की मौत हो गई. मृतक में दो व्यक्ति बौद्ध धर्म के प्रसारक होने की जानकारी है. तीनों ने तलेगाव के एक होटल में भोजन करने के उपरांत दुपहिया क्रमांक एमएच 31 डब्लू एस 4753 से उड्डाणपुल होते हुए नागपुर दिशा की औऱ जाते समय यह हादसा होने की जानकारी है. टक्कर इतनी भीषण थी कि दुपहिया चकनाचूर हुई. आगे की जांच तलेगांव पुलिस कर रही है.मृतकों का नाम अबतक पता नही चला है.
Maharashtra News Media सच की आवाज