Breaking News

*20 वर्षीय युवक पर अत्याचार ; आरोपी अरेस्ट* *निर्माणाधिन इमारत में दिया घटना को अंजाम*

*20 वर्षीय युवक पर अत्याचार ; आरोपी अरेस्ट*

*निर्माणाधिन इमारत में दिया घटना को अंजाम*

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे सोबत विश्वास बांगरे

हिंगनघाट-  20 वर्षीय युवक पर लैंगिक अत्याचार करने का मामला शहर के रिठे सभागृह परिसर स्थित निर्माणाधिन इमारत में शनिवार रात 8 बजे के दौरान घटा. घटना उजागर होते ही परिसर में हडकम्प मच गया. इस प्रकरण में हिंगनघाट पुलिस ने काजी वार्ड निवासी जीतू अंबादे पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार रिठे सभागृह निर्मानाधिन इमारत है. यहा अनेक दूकानों का अधुरा निर्माणकार्य किया गया है. शनिवार रात 8 बजे के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर जीतू अंबादे ने युवक पर अत्याचार किया. इस दौरान वहा से गुजर रहे लोगों को इसकी भनक लगी. जिससे नागरिकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी व पीडित को पकडकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया. इस घटना से परिसर में हडकम्प मचा हुआ है. आगे की जांच थानेदार सत्यवीर बंडीवार के मार्गदर्शन में पीएसआई रामटेके कर रहे है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …