Breaking News

*वर्धा बिजली कर्मियों की कलेक्ट्रेट पर दस्तक*

*वर्धा बिजली कर्मियों की कलेक्ट्रेट पर दस्तक*

वर्धा प्रतिनिधि विश्वास बांगरे सोबत पंकज रोकडे

वर्धा- प्रलंबित मांगों को लेकर सोमवार को बिजली कंत्राटी कामगार कृति समिति की अगुवाई में बिजली कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पर दस्तक दी़ जहां मांगों का निवेदन जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजा गया़ निवेदन के अनुसार महावितरण कंपनी के नियमित मंजूर रिक्त पदो पर गत 10- 15 वर्षों से काम कर रहे बिजली ठेका कर्मियों को लिया जाए़ भरती प्रक्रिया में 58 वर्ष तक रोजगार की गैरंटी दे़ भरती में दसवीं के अंक ग्राह्य न पकडते हुए आईटीआई के अंक के अनुसार मेरिट लिस्ट लगायी जाए़ सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों का निवेदन में समावेश है.

निवेदन देते समय महाराष्ट्र बिजली कंत्राटी कामगार संघ, तांत्रिक अॅप्रेटीस, कंत्राटी कामगार असोसिएशन व महाराष्ट्र बाह्यस्त्रोत बिजली कंत्राटी कामगार संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे़ एक तो हमारी मांगें पुरी करें, अन्यथा हमें इच्छामृत्यु की अनुमति दे, ऐसी मांग मुख्यमंत्री को भेजे गए निवेदन में की गई.

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …