Breaking News

*अंततः कोंढाली मे शुरू हुआ आधार पंजियन केंद्र !*

*अंततः कोंढाली मे शुरू हुआ आधार पंजियन केंद्र !*

संवाददाता-कोंढाली- दुर्गाप्रसाद पांडे

नागपुर-  जिले के काटोल नरखेड तहसील में आधार पंजियन केंद्र ही नही थे.इस लिये यहां के नागरिकों को वर्धा जिले के कारंजा(घा)तथा कलमेश्वर तहसील में जाना पडता था. कोंढाली में आधार पंजियन केंद्र शुरू करने के लिये स्थानिय नागरिकों ने विगत शासन के साथ साथ इस सरकार के सभी पदाधिकारियों तथा अधिकारीयों से मांग की गयी थी. फिर भी अनेक कठिनाई के बाद अंततःबुधवार 09सितंबर 2020 को कोंढाळी के नायब तहसीलदार निलेश कदम, कोंढाली के सरपंच केशवराव धुर्वे, उपसरपंच स्वप्निल व्यास, ज्येष्ठ सदस्य संजय राऊत, ग्राम विकास अधिकारी दिलिपसिंग राठोड, के प्रमुख उपस्थिती में यहां का आधार पंजियन केंद्र तथा सेतू केंद्र के उद्घाटन किया गया. यहां सुरू हुये आधार केंद्र से कोंढाली, मेटपांजारा जिलापरिषद सर्कल के साथ साथ समिपस्थ नागपुर (ग्रा) कारंजा (घा) के अनेक गांव के नागरिकों के नये आधार कार्ड तथा दुरूस्ती के साथ साथ शासकिय निमशासकिय कार्यो को लगने वाले कागज बनाने के लिये सेतू केंद्र का फायदा होने की जानकारी निलेश फरकारडे ने दी है.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …