Breaking News

*हिंगनघाट के तहसीलदार निकले पॉसिटिव*

*हिंगनघाट के तहसीलदार निकले पॉसिटिव*

 

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकड़े

हिंगनघाट- अब सरकारी अधिकारी व कर्मी बड़ी मात्रा में कोरोना पॉसिटिव निकल रहे है. मंगलवार को तहसीलदार श्रीराम मुंदड़ा (47) की एंटीजन टेस्ट पॉसिटिव प्राप्त हुई. जिससे तहसील कार्यालय में खलबली मच गई है. शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन की उपाययोजना भी अब काम नही आ रही है.

गौरतलब है कि, जिले में कोरोना का कहर गत सप्ताहभर से जारी है. मंगलवार को 151 नए मरिजों का पंजीयन होने के कारण संक्रमितों की संख्या 1926 तक जा पहुंची है. बढती संख्या के कारण नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है. उल्लेखनीय है कि गत 15 दिनों में 1204 मरिज जिले में मिले है. प्रशासन ने दी जानकारी के अनुसार मंगलवार को वर्धा में 25 महिलाएं तथा 37 पुरूष ऐसे कुल 62 मरिज मिले है. वर्धा शहर व परिसर में प्रतिदिन 50 से अधिक संक्रमित मिल रहे है.

इसके उपरांत हिंगनघाट में 9 महिला व 16 पुरूष कुल 25, सेलू में 21 संक्रमित मिले है. संक्रमितों में 11 महिला तथा 10 पुरूष है. देवली में कुल 14 मिले. जिसमें 5 महिला व 9 पुरूषों का समावेश है. आर्वी में 1 महिला व 8 पुरूष ऐसे कुल 9, आष्टी में 6 महिला व 4 पुरूष कुल 10, कारंजा में 2 महिला व 3 पुरूष कुल 5, समुद्रपुर में 2 महिला 3 पुरूष संक्रमित मिले है. आज कुल 90 पुरूष तथा 61 महिलाएं संक्रमित हुई है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …