Breaking News

*पड़ोसी ने ही किया ऐसा कुछ, की टूटा विश्वास* *ताला तोडकर किया माल साफ़*

*पड़ोसी ने ही किया ऐसा कुछ, की टूटा विश्वास*

*ताला तोडकर किया माल साफ़*

वर्धा प्रतिनिधी – पंकज रोकडे
हिंगनघाट- पडोसी सबसे करीबी माना जाता है. हर कोई पडोसी पर आंख बंद कर विश्वास करता है किंतु कई बार विश्वास को तोडा जाता है. ऐसा ही एक उदाहरण तहसील के किनगांव बोदुडा में सामने आया. 

जानकारी के अनुसार किनगांव बोथुडा निवासी प्रियंका विद्याधर गोटे (28) बाहरगांव गई थी. पति व पुत्र गांव में ही थे. किंतु दोनो खेत में काम होने के कारण खेत में गए थे. इसी दौरान घर को ताला लगाया हुआ देख पडोसी की नीयत फिसली. उसने ताला तोडकर घर के भीतर प्रवेश कर नगद 5 हजार रुपए व 2400 रुपये मूल्य के आभूषण उडाए. उक्त चोरी पडोसी गुलाब गोलू रिठे ने करने की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई. तत्पश्चात पुलिस ने आरोपी गुलाब रिठे को गिरफ्तार किया. आगे की जांच बीट जमादार संदीप मेंढे कर रहे है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …