Breaking News

*वर्धा जिलाधिकारी हुये होम क्वारंटाईन*

*वर्धा जिलाधिकारी हुये होम क्वारंटाईन*

 

वर्धा प्रतिनिधि-पंकज रोकडे

वर्धा- जिला स्वास्थ्य अधिकारी व अप्पर जिलाधिकारी पॉजीटिव निकलने के कारण सोमवार को जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने स्वंय को होम क्वारंटाईन किया है.सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी अजय डवले की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आयी थी. डवले यह जिलाधिकारी भीमनवार के संपर्क में प्रतिदिन आते थे.साथ ही शनिवार को जिलाधिकारी व डवले एक ही कार में सेवाग्राम गये थे.

डवले के निकट संपर्क में आने के कारण जिलाधिकारी भीमनवार ने स्वंय को क्वारंटाईन करने का निर्णय लिया.सोमवार को जिलाधिकारी की एंटीजन टेस्ट भी की गई.जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी है.जिलाधिकारी सात दिन तक होम क्वारंटाईन रहनेवाले है, ऐसी जानकारी प्रशासन व्दारा दी गई है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …