*नागपूर-मुंबई तथा भोपाल – छिंदवाडा- हैद्राबाद राज्य राजमार्गो से हो रही पशुओं की तस्करी*

*काटोल पुलीस ने अवैध पशुओं का परि वाहन करने वाला वाहन पकडा*
*साढे बारा लाख का मुद्देमाल सह चार आरोपी गिरफ्तार*
संवाददाता-काटोल
नागपुर –मुंबई राजमार्ग क्र 06 तथा राज्य राज मार्ग 247- गो वंश तथा अन्य पशुओं के तस्करी का राजमार्ग बनते जा रहा है.
जिला पुलीस प्रशासन नागपुर शहर तथा नागपुर ग्रामिण पुलीस प्रशासन भैंस , पाडे तथा गो वंशों तस्करी तथा अवैध गो वंशो के मांस की तस्करी भी इस राजमार्ग संचालीत होने की जानकारी मिली है.
बताया जाता है कि राजस्थान- हरियाना तथा मध्यप्रदेश से हैद्राबाद की ओर तथा नागपुर से औरंगाबाद तथा मुंबई के लिये गो वंशो के साथ साथ भैंस तथा पाडों की तस्करी जारी होने की पुष्टी 17सितंबर दोपहर तिन बजे के कोंढाली थाना क्षेत्र में में भैंस तथा पाडो को दो आयशर मिनी ट्रक मे क्रूरता से लादकर नागपुर से अमरावती की ओर यातायात करते समय कोंढाली के यातायात पुलीस शिपाहयों ने पकडा ,किंतू भैंस की परिवहन करने वाले वाहन चालकों के पास भैंसो तथा पाडों के यातायात के कागजात होने की जानकारी कोंढाली पुलीस दी गयी, पर एक वाहन में छह छह भैसों को क्रूरता से लादे जाने के लिये पुलीस द्वारा दो- दो सौ रूपयों की चालान कोंढाली के यातायात विभाग के पुलीस कर्मीयों द्वारा वाहन चालक को चालान देकर पशुओं को ले जा रहे दोनो वाहनों को छोड दिया गया,यह जानकारी मिली है. वहीं 19सितंबर को छिंदवाडा से काटोल मार्ग होते हुये औरंगाबाद के लिये नागपुर अमरावती राज मार्ग से के पशुओं के तस्करी का (राज?) मार्ग बन गया है. दो माह पहले तक लाकडाऊन के चलते अवैध रेत तथा पशुओं का अलग परिवहन बंद था, पर अब इस राजमार्ग से अवैध रेत तथा पशुओं (गोवंशो)कि तस्करी बडे पैमाने पर शुरू हो गयी है. इस तस्करी पर रोक लगाने के लिये नागपुर शहर तथा ग्रामीण पुलीस दल के राजमार्ग के पुलीस थानों की अनदेखी कहें या आर्थिक लेन देन के चलते नागपुर-कोंढाली-अमरावती राजमार्ग क्र 06तथा राज्य राज मार्ग भोपाल -सावनेर-काटोल-कोंढाली-तथा आगे खरांगणा होते हुये हैद्राबाद – की ओर बडी संख्या में गोवंश तथा अन्य पशुओं की तस्करी का वाहन क्र—– को काटोल के काटोल-सावरगाव रोड टी पाॅईट पर पकडा जिसमें आरोपी- मोहंमद सरताज मोहंमद अनवर कुरेशी(25),शहबाज अनवर कुरेशी (22),शहाबुद्धीन एम कुरेशी (35),शम्मुअली अच्छे मियाँ सय्यद (45)सभी चांदपुर तहसील-कुकरैय्या जिला-कानपुर (ग्रा)को वाहन-क्र यु पी- 77-ए एन-3851को 19सितंबर के सुबह-07-00 ट्रेक मे पशुओं को भैंसो को क्रूरता से ठूस कर परिवहन (यातायात )करने के लिये कलम289,सहकलम प्राणीयों को क्रूरता से परिवहन प्रतिबंधक कायदा 1960कलम-11(1)(घ )(ड)महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम 1976-कलम-5(अ)(1)5(अ)(2)9 के तहत थानेदार महादेव आचरेकर के मार्गदर्शन में उप निरिक्षक- घोडमारे, जयसिंग पवार, सिपाही भालासागर,ठोंबरे, खंते ने कार्यवाही कर 12लाख चालीस हजार का मुद्देमाल जप्त कर वाहन भरे पशुओं को पारडसिंगा गो शाला में ले जाया गया.
Maharashtra News Media सच की आवाज