Breaking News

*आर्वी के थानेदार चव्हाण कोरोना पॉजिटिव*

*आर्वी के थानेदार चव्हाण कोरोना पॉजिटिव*

वर्धा प्रतिनिधि – पंकज रोकडे

आर्वी- शहर के थानेदार संपत चव्हाण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से थाना कर्मियों में खलबली मच गई. कुछ दिनो पूर्व महत्वपुर्ण मामले की जांचपडताल के लिए थानाप्रमुख एक दस्ते के साथ सुरत (गुजरात) गए थे. यहां से लौटने के बाद उनकी तबियत में बिघाड हुआ. लक्षण पाये जाने के कारण उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई जिसमें वें बाधित होने की बात स्पष्ट हुई.

इसके पूर्व भी पुलिस विभाग में एक पुलिस निरीक्षक बाधित हुए थे. इसके बाद अब आर्वी के थानेदार कोरोना पाजिटिव निकलने से हडकम्प मचा हुआ है. पुलिस विभाग में कोरोना का फैलाव बढते जा रहा है. थानेदार के संपर्क में आनेवाले कुछ कर्मियों के स्वॅब जांच के लिए भेजे गए है. उनके साथ दस्ते में शामील कर्मियों को क्वारंटाईन करने की प्रक्रिया स्वास्थ्य प्रशासन ने शुरु कर दी है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …