*कलमेश्वरमे आवारा कुत्ते और सुअरो से आम नागरिक परेशान*

*नगर पालिका प्रशासन सुस्त*
संपादक- योगेश कोरडे ,कलमेश्वर
कलमेश्वर- शहर में सुअर और कुत्तों की बढ़ती तादात से नागरिकों मे भय का माहौल है . कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रतिबंधात्मक उपाययोजना के तहत नागरिकों की भीड़ पर नियंत्रण रखने हेतु लॉकडाउन की घोषणा की गई है . कळमेश्वर शहर तथा परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण से दिनोंदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते ही जा रही है . इसके चलते कलमेश्वर नगर परिषद , पुलिस स्टेशन , ग्रामीण अस्पताल के आला अफसरों सहित कर्मी कलमेश्वर शहर को स्वच्छ रखकर सैनिटाइजेशन कर रहे हैं . पुलिस कर्मी भी गश्त बढ़ा रहे हैं . फिर भी शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण बडे पैमाणे मे दिखाई दे रहा है .कलमेश्वर शहर के इस हालात में आवारा सुअरों की तथा कुत्तों की भारी फौज शहर के हर तरफ दिखाई दे रही है जो नागरिकों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी हुई है . कुछ कुत्तों के बदन पर खुजली लगने से इन कुत्तों की बदबू आती है . आवारा कुत्ते रात या दिन नागरिकों पर भौंककर काटने के लिये दौड़ते हैं . आवारा कुत्ते झुंड में रहने से नागरिकों में हमेशा डर बना रहता है . आवारा कुत्तों से खुजली व अन्य संकमण फैलने का खतरा बना हुआ है .
इसलिये इन आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करने की तुरंत जरूरत बताई जा रही है .कलमेश्वर शहर बेलेकर लेआउट , नवजीवन कॉलोनी , इंदिरा नगर , हनुमान नगर, आदर्श नगर सहित कलमेश्वर शहर के कोने कोने में आवारा सुअरों के झुंड दिन – रात घूमते नजर आ रहे हैं . आवारा सुअर कलमेश्वर शहर की गंदी नालियों के पानी में या गड्डों में पूरा शरीर भिगाकर निवासी इलाकों में बेखौफ घूमते हैं . इससे इन आवारा सुअरों की बदबू आती है . इन आवारा सुअरों से रोग संक्रमित होणे की संभावना है . इसलिये कलमेश्वर शहर के आवारा कुत्ते एवं आवारा सुअरों का कलमेश्वर नगर परिषद प्रशासन शीघ्र बंदोबस्त करे , यह मांग त्रस्त नागरिकों ने की है . कोरोना वायरस के डर से आवारा सुअर , कुत्तों के रोगवाहक होने से जनता परेशानी का सामना कर रही है .और ऐसी स्थिती मे पार्षद नदारद होने से परिसर मे आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है.
” मुख्याधिकारी नहीं रहती मुख्यालय में “
स्थानीय नगर पालिका की मुख्याधिकारी स्मिता काले इन्हें कलमेश्वर के साथ साथ मोहपा नगर पालिका का भी अतिरिक्त भार है। इसके बावजूद वह कलमेश्वर में निवास नहीं करते हुए नागपुर से आवागमन करती है। कलमेश्वर मे निवास न होणे से वह इस समस्या से अवगत नही है. मुख्याधिकारी काले और नागपूर भंडारा से आवागमन करणे वाले कर्मचारी कलमेश्वर मुख्यालय रहे ऐसी मांग आम जनता कर रही है.
Maharashtra News Media सच की आवाज