*सांसद रामदास तडस की अधिकारियों को सूचना*
*जनभावना ध्यान में लेकर अमृत का काम तुरंत पूर्ण करें*
वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे
वर्धा- शहर में अंडरग्राऊड मलनिस्सारण व पाईपलाइन का काम शुरु है. परंतु ठेकेदार के शुरुआत से ही रहे नियोजन के अभाव में नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. शहर के मार्ग आवागमन के लिए योग्य नही रहे. जिस कारण जनभावना का विचार कर काम युद्धस्तर पर करते हुए दिसंबर, जनवरी तक तुरंत पूर्ण करें, ऐसी सूचना सांसद रामदास तडस ने संबंधित अधिकारियों को दी.
आज अमृत योजना मलनिस्सारण काम का जायजा लेने सांसद तडस के जनसंपर्क कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. उक्त समय वे बोल रहे थे. सांसद तडस ने आगे कहा कि, शहर विकास के दृष्टिकोण से केन्द्र शासन के अमृत योजना अंतर्गत शहर में गत साडे तीन वर्षो से अंडरग्राऊंड पाईपलाइन व मलनिस्सार का काम शुरु है. ठेकेदार के नियोजन शून्य काम के शहर के 1 लाख 3 हजार वर्धावासी त्रस्त है. इस काम से अनेक दुर्घटना होकर एक युवक की मौत हुई है. शहर के रास्ते नागरिकों के यातायात के लिए उचित नही है. परंतु अनेक रास्ते वैसे ही रखकर दूसरी जगह काम शुरु किया है. जिस कारण नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में एक जगह का काम पूर्ण करने के बाद ही दूसरी जगह काम शुरु करें, ऐसी सूचना तडस ने दी.
बैठक में नगराध्यक्ष अतुल तराले, मुख्याधिकारी विपीन पालीवाल, नप अभियंता नीलेश नंदनवार, मजीप्रा शाखा अभियंता सुनील बोरीकर, मजिप्रा उपअभियंता सी बी खासबागे उपस्थित थे. उक्त समय मुख्याधिकारी विपीन पालीवाल ने अमृत योजना मलनिस्सारण योजना संबंधित जानकारी प्रस्तुत की. जिसमें एसटीपी जोन में कुल 85.53 किमी मलनिस्सारण पाईपलाइन में से 40 किमी पाईपलान डाली गई है. 29.20 किमी मार्ग का काम पूर्ण हुआ है, अनेक काम प्रगतिपथ है. संबंधित ठेकेदार ने समय पर काम पूर्ण न करने से माजिप्रा द्वारा जुर्माना लगाया गया है. ठकेदार को जनवरी तक काम पूर्ण करने की सूचना दी गई है. उक्त समय सांसद तडस ने आगामी बडे त्यौहार देखते हुए अमृत योजना का काम तुरंत पूर्ण करने का नियोजन करें, ऐसी सूचना अधिकारियों को दी.
Maharashtra News Media सच की आवाज