Breaking News

*हाथरस कांड के निषेधार्थ कांग्रेस का कैन्डल मार्च* *पूर्व विधायक अमर काले के नेतृत्व में कांग्रेस ने कैन्डल मार्च निकाला एवं दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग*

*हाथरस कांड के निषेधार्थ कांग्रेस का कैन्डल मार्च*

*पूर्व विधायक अमर काले के नेतृत्व में कांग्रेस ने कैन्डल मार्च निकाला एवं दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग*

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे

आर्वी- हाथरस उत्तरप्रदेश में दलित कन्या पर हुए जघन्य अत्याचार तथा राहुल व प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का मुक्की के निषेधार्थ शहर में पूर्व विधायक अमर काले के नेतृत्व में कांग्रेस ने कैन्डल मार्च निकाला एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई.


विश्रामगृह से कांग्रेस के विविध मोर्चे द्वारा अमर काले के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला. मार्च शिवाजी चौक होते हुए मेन रोड से गांधी चौक में पहुंचा. जहा पीडिता को श्रद्धांजलि दी गई. पूर्व विधायक काले ने कहा कि, देश में ऐसा एक भी राज्य नही है जहां बलात्मकार की घटनाएं होती न हो, किंतु मानसिकता बदलने की आवश्यकता है. उसी तरह राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी उस दलित परिवार से मिलने जा रहे थे, उन्हे मिलने नही दिया गया. बल्कि धक्का-मुक्की की गई. उसका हम निषेध करते है. उक्त समय पंकज वाघमारे, प्रेमराज पालीवाल, अनिल लालवानी, मयुर काले सहित बडी संख्या में लोग सहभागी हुए.

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …