Breaking News

*पंचायत समिती में दर्ज किए कर्मचारियों के बयान* *वर्धा जिला सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व जमानत की नामंजूर*

*पंचायत समिती में दर्ज किए कर्मचारियों के बयान*


*वर्धा जिला सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व जमानत की नामंजूर*

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे

कारंजा(घा)- तहसील के किन्हाला ग्रामपंचायत में मनरेगा के काम हुए आर्थिक धांधली में ग्रामसेवक अविनाश कांबले, सेवानिवृत्त अभियंता नारायण खेरडे व कंत्राटदार रामू सोमकुंवर पर अपराध दर्ज किया था. उन्होंने आज जिला सत्र न्यायालय में गिरफ्तारी पूर्व जमानत मांगी थी. परंतु न्यायालय ने उनकी जमानत नामंजूर की. ऐसी जानकारी जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक यादव ने दी. 

आज पुलिस ने यहां के पंचायत समिति कार्यालय के मनरेगा विभाग समेत कुछ कर्मचारियों के बयान व उनके दस्तावेज जांचे थे.  परंतु किन्हाला के ग्रामसेवक किसी भी प्रकार की जानकारी न देते हुए वहां से चले गए. जिसके कारण पंचायत समिति के गुटविकास अधिकारी प्रवीण देशमुख ने संबंधित ग्रामसेवक को नोटिस भेजा है और पद सौंपने की प्रक्रिया कल पूरी की जाएंगी.

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …