Breaking News

*समृद्ध महामार्ग में कार्यरत श्रमिक की मौत का मामला* *भाई ने लगाया आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन* *हत्ताय कर नदी में फेंका शव?*

*समृद्ध महामार्ग में कार्यरत श्रमिक की मौत का मामला*

*भाई ने लगाया आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन*

*हत्ताय कर नदी में फेंका शव?*

वर्धा- समृद्धि महामार्ग के काम में कार्यरत श्रमिक रवि मंगलनाथ ठाकुर की संदिग्ध मौत का मामला उजागर हुआ है. इस प्रकरण में मृतक के भाई सोनु ठाकुर ने हत्या कर   शव नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.

गत दो दिनों पूर्व सिंदी मेघे निवासी रवि मंगलनाथ ठाकुर समृद्धि महामार्ग के काम में कार्यरत था. उसके घर में महामार्ग के ठेकेदार श्रीनिवास रेड्डी तथा ठेकेदार के कुछ लोग किरायेसे रहते थे. सभी ठेकेदारों का उनके घर नियमित आवागमन जारी था. 20 सितम्बर को हमेशा की तरह रवि काम पर गया. परंतु वापस नही लौटा. इस संबंध में रामनगर थाना में शिकायत दर्ज की गई. 23 दिसंबर को देवली पुलिस ने अज्ञात शव मिलने की जानकारी प्रसिद्ध की. जिससे जांच करने पर उक्त शव रवि का होने की बात सामने आयी.

शिरपुर समीप वर्धा नदी में उसका शव मिला था. लावारिस समझ कर देवली पुलिस ने वर्धा स्मशानभूमि में दफनविधि करने की जानकारी दी. परंतु उसकी मौत के बाद से ही ठेकेदार श्रीनिवास रेड्डी बगैर बताये आंध्रप्रदेश हैद्राबाद में अचानक चला गया तथा किराए से रहनेवाले अन्य लोग भी गायब है. जिससे यह संदेह होता है कि, रवि की आत्महत्या नही बल्कि हत्या की गई है. जिस कारण तुरंत इस प्रकरण की सीबीआई जांच कर दोषियों पर कडी कार्रवाई करने की मांग सोनू ठाकुर ने एसपी से ज्ञापन सौंपकर की है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …