Breaking News

*राज्य के पुलीस के अर्थपुर्ण संबध अथवा अकार्रक्षमता?* *नागपुर-अमरावती राजमार्ग (नैशनल हायवे 06) के कलमेश्वर, हिंगणा, कोंढाली, तथा वर्धा जिले के कारंजा (घा ) ,तलेगाव(शामजीपंत), थाना क्षेत्र से हो रही अवैध रेती , पशू तथा शराब तस्करी जोरों पर!* *पुलीस, आबकारी, राजस्व विभाग के कार्यक्षमता पर प्रश्न चिन्ह!*

*राज्य के पुलीस के अर्थपुर्ण संबध अथवा अकार्रक्षमता?*

*नागपुर-अमरावती राजमार्ग (नैशनल हायवे 06) के कलमेश्वर, हिंगणा, कोंढाली, तथा वर्धा जिले के कारंजा (घा ) ,तलेगाव(शामजीपंत), थाना क्षेत्र से हो रही अवैध रेती , पशू तथा शराब तस्करी जोरों पर!*

*पुलीस, आबकारी, राजस्व विभाग के कार्यक्षमता पर प्रश्न चिन्ह!*

विशेष प्रतिनिधि

नागपुर – अमरावती राजमार्ग से अब अवैध रेत, शराब, तथा पशु तस्करी जोरो पर शुरू है,. जिसमें राज्य शासन द्वारा रेती के उत्खन तथा यातायात पर पाबंदी होने के बावजूद नागपुर जिले के कन्हान, सावनेर तहसीलों से रात दिन रेती के डंफर दौडाये जा रहे है. अवैध रेत यातायात की जानकारी संबधीत थाने को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती?तब सवाल उपस्थित किया जाता है की आखीर अवैध तस्करी किस नेता अथवा अधिकारी के आशिर्वाद से चल रही है?


इसी प्रकार राज मार्ग तथा जिला राजमार्गो पर अवैध शराब के अड्डे संचालीत किये जा रहे है, साथ ही पशुओं की तस्करी जोरो पर शुरू है इस मार्ग पर पशुओं को क्रूरता के साथ लाद कर परिवहन किया जा रहा है. इन सब अवैध कारोबार की जानकारी गृह, राजस्व, तथा आबकारी विभाग के बडे अधिकारीयों तक दे दी गयी है. फिर भी इन अवैध कारोबार पर कोई वरिष्ठ अधिकारी ध्यान नही दे रहे है?
बताया जाता है की राज्य के गृहमंत्री नागपूर जिले से ही आते है उनके चुनाव क्षेत्र के थाना क्षेत्रों से यह तस्करी जोरो पर शुरू है इस पर शासन तथा प्रशासन की चूप्पी का क्या अर्थ लगाया जाय?
इसका अर्थ अर्थपुर्ण संबध या अकार्रक्षमता?

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …