Breaking News

*अपर पुलिस अधीक्षक राहुल माकणिकर ने रामटेक पुलिस स्टेशन का दौरा किया* *कोरोना पृष्ठभूमि की समीक्षा* *आने वाले त्योहारों को शांति से मनाने और कोविद 19 के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील*

*अपर पुलिस अधीक्षक राहुल माकणिकर ने रामटेक पुलिस स्टेशन का दौरा किया*

*कोरोना पृष्ठभूमि की समीक्षा*

*आने वाले त्योहारों को शांति से मनाने और कोविद 19 के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील*

रामटेक प्रतिनिधि – ललित कनोजे
नागपुर – जिला ग्रामीण के नए अपर पुलिस अधीक्षक राहुल माकनिकर ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद रामटेक पुलिस स्टेशन का दौरा किया और सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की, कि आगामी त्यौहार को कोरोना की पृष्ठभूमि पर बहुत ही सरल तरीके से और सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुये मनाएं।माकणीकर जो नागपुर महानगर में जोन 3 के पुलीस उपायुक्त के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें हाल ही में अपर पुलिस अधीक्षक, नागपुर जिला ग्रामीण के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इस अवसर पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी नयन आलूरकर,पुलिस निरीक्षक दिलीप ठाकुर, नगराध्यक्ष दिलीप देशमुख,और पुलिस स्टेशन के अन्य पुरुष और महिला अधिकारी उपस्थित थे। कोरोना के अंतर्गत मेरा परिवार….मेरी जिम्मेदारी इस अभियान के तहत सभी उपस्थित लोगों को प्रतीज्ञा दी गयी।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …