Breaking News

*नवदुर्गा उत्सव के उपलक्ष में काटोल पुलिस स्टेशन में शांति समिति की बैठक* *सादगी तथा शांती से मनाये नव दुर्गा उत्सव* *अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक- राहूल माकणिकर की उपस्थिति*

*नवदुर्गा उत्सव के उपलक्ष में काटोल पुलिस स्टेशन में शांति समिति की बैठक*

*सादगी तथा शांती से मनाये नव दुर्गा उत्सव*

*अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक- राहूल माकणिकर की उपस्थिति*

काटोल संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे

काटोल – 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव के अवसर पर काटोल पुलीस स्टेशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,(ना.ग्रा) राहुल माखनिकर के प्रमुखता में शांतता कमेटी तथा समीक्षा बैठक आयोजन किया गया था. काटोल तहसील के उपविभागीय पुलीस अधिकारी नागेश जाधव, काटोल के थानेदार महादेव आचरेकर, सहायकउप-निरीक्षक वानखेड़े,उप निरिक्षक निंभोरकर, आकाश शाही, के साथ, शहर के दुर्गा उत्सव मंडल के पदाधिकारीयों के साथ साथ पत्रकार आदी उपस्थित थे।

माखनिकर ने कहा कि हाल ही में नागपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल माकणिकर का पद संभालने के बाद काटोल थाने में प्रथमतः भेट दी. तथा थाने के अधिकारी तथा कर्मचारीयों के साथ समिक्षा बैठक ली, तत्पश्चात नवदुर्गा उत्सव मंडल के पदाधिकारीयो के बैठक के अवसर पर सही से आग्रह किया की इस वर्ष का नवदुर्गा उत्सव कोव्हिड 19के संक्रमण काल मे आया है. इसलिये राज्य शासन द्वारा कोव्हिड 19के दिशा निर्देशों का पालन कर नवदुर्गा उत्सव मनाये. देवी की मूर्ति चार फीट से अधिक ऊँची नहीं होनी चाहिए। आगे उन्होने बताया की कटोल तहसील संतरा- मोसंबी के लिए प्रसिद्ध है. साथ ही नवरात्रि उत्सव के लिए भी प्रसिद्ध है, अतः सभी भक्तगणों तथा समाजके सभी वर्गो से यह उत्सव शांती सादगी के साथ मनाये. इसलिए इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

प्रास्ताविक काटोल के उपविभागीय पुलीस अधिकारी नागेश जाधव , संचलन थानेदार महादेव आचरेकर तथा आभार सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल बोन्द्रे द्वारा किया गया।

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …