Breaking News

*कोल्हापुरी बंधारों के जांच की मांग* *कृषी-लघु संचाई-सामाजिक वनिकरण-तथा लोकल सेक्टर ने किये निर्माण कार्य*

*कोल्हापुरी बंधारों के जांच की मांग*

*कृषी-लघु संचाई-सामाजिक वनिकरण-तथा लोकल सेक्टर ने किये निर्माण कार्य*

कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे
काटोल – तहसील के कोंढाली-मेटपांजरा जिलापरिषद सर्कल सहीत संपुर्ण काटोल तहसील में निर्मित जलसंधारण के निर्माण कार्य के निर्माण कार्यो का सोशल एॅडिट करने की मांग( * मिनिवाडा ग्रा प के उपसरपंच पदम पाटील डेहणकर, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रपाल पाटील द्वारा की गयी है.
बताया जाता है की किसानों तथा आम जनता के हितों ध्यान में रखते हुये राज्य सरकारों द्वारा जलसंधारण योजना के तहत कोल्हापुरी बंधारे, तथा सिमेंट प्लग बंधारों के निर्माण कार्य पर करोडो रूपये खर्च किये जा चुके है. वहीं जलशिवार अभियान के तहत भी अनेक नदी नालों को पुनरुज्जीवन कर जल संवर्धनपर करोडो रूपयों खर्च हुये, पर अब तक किसानों के खेतों के कुओं में या गांव के पेयजल आपूर्ती के कुओं के जल स्तर नही बढिया सके.
इसकी वजह बताते हुये राष्ट्रपाल पाटील द्वारा बताया गया है की जलसंधारण के लिये निर्मित सभी प्रकार के बंधारों के निर्माण कार्य ही भ्रष्टाचार के नींव पर बनी होने तथा संबधित विभाग के अधिकारीयों के तथा ठेकेदारों तथा नेताओं के आर्थिक मिली भगत से काटोल तहसील के जल संधारन के बंधारों में जलसंग्रहण ही नही होपाता फलस्वरूप बारीश के समाप्ती पर ही अधिकांश बंधारों जल विहिन हो जाते है.
इस लिये कम से कम विगत 10वर्षो में निर्माण जल संधारन (लघु सिंचन, कृषी, सामाजिक वनीकरण, पानलोट, जलसंधारण लोकल सेक्टर) के बंधारों का नये सिरे से सोशल एॅडिट किये जाने की मांग भी राष्ट्रपाल पाटील द्वारा की गयी है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …