Breaking News

*कांद्री (खदान)ग्राम पंचायत के सरपंच परमानंद शेंडे, उपसरपंच मंजीत बहेलिया सहित 3 लोगों पर फिरौती मांगने का मामला दर्ज* *तिनों अपराधी फरार*

*कांद्री (खदान)ग्राम पंचायत के सरपंच परमानंद शेंडे, उपसरपंच मंजीत बहेलिया सहित 3 लोगों पर फिरौती मांगने का मामला दर्ज*

*तिनों अपराधी फरार*

रामटेक संवाददाता – ललित कनोजे
रामटेक – तालुका के अंतर्गत मौजा कांद्री(खदान) ग्रामपंचायत के सरपंच परमानंद शेंडे,उप-सरपंच मंजित बहेलिया और एक अन्य व्यक्ती प्रकाश खोब्रागडे के खिलाफ रामटेक पुलिस स्टेशन में आरटीओ चेक पोस्ट कांद्री में तैनात मोटर वाहन निरीक्षक आयेशा हुसेन को फिरौती मांगने एवम सरकारी कामकाज मे बाधा उत्पन्न करने के जुर्म का मामला दर्ज किये जाने की जानकारी रामटेक पुलीस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ती मे दी गयी है.विज्ञप्ती के अनुसार ग्रा.प.कांद्री के लिये ॲम्बुलन्स, कचरा गाडीयां और पानी के फिल्टर की मांग आरोपी सरपंच परमानंद वामनराव शेंडे, उपसरपंच मंजित रामचंद्र बहेलीया और प्रकाश जालंदर खोब्रागडे ने की.फिर्यादी के अनुसार उपरोक्त तिनों दिनांक 25 अक्तूबर 2020 को रात 7 से 8 बजे के दरम्यान राष्ट्रीय महामार्ग कांद्री स्थित आरटीओ चेक पोस्ट मे आ धमके और अपना परिचय देकर उपरोक्त मांग की.उन्होने कहा की यहांपर सब नंबर दो के काम चलते है.ये चेक पोस्ट हमारे ग्रामपंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यहांपर हम कहेंगे वैसा होना चाहिए,यहां पर काम करनेवाले अधिकारी ने हमारा कहना मानना चाहिये.ईसपर वहांपर कार्यरत मोटर वाहन निरीक्षक आयेशा हुसेन ने उन्हे कहा की आप ईसकी शिकायत हमारे वरिष्ठ कार्यालय को कीजिए. मोटार वाहन निरीक्षक के जवाब से असंतुष्ट सरपंच और उपसरपंच ने वहांपर आहे ट्रक चालकोंको यह कहने लगाया की यहांपर सब गलत काम होता है. उनका आयसे कहते वक्त व्हिडिओ भी बनाया और किसी भी प्रकार से यहांपर कोई शुल्क देने की आवश्यकता नही है. ऐसा कहकर ट्रकोंको वहांसे भगाया जिससे सरकारी महसूल का नुकसान हुवा. उपरोक्त घटना के बारे मे फिर्यादी मोटर वाहन निरीक्षक आयेशा हुसेन ने 27 अक्टूबर 2020 को इस बारे में पुलीस स्टेशन रामटेक में शिकायत की. फिर्यादी की शिकायत पर रामटेक पुलीस ने भारतीय दंड विधान की धारा 447,384,186 और 34 अंतर्गत मामला दर्ज कीया है.मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गये हैं और अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। रामटेक पुलीस उन्हे हर जगह ढूंढ रही है.उपविभागीय पुलिस अधिकारी नयन आलुरकर,पुलीस निरीक्षक दिलीप ठाकूर,के मार्गदर्शन मे पुलीस उपनिरीक्षक श्रीकांत हत्तीमारे आगे की जांच कर रहे है.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …