*चाकडोह क्षेत्र में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री, आबकारी तथा गृह प्रशासन अनजान??*
*किसके आशीर्वाद से सुरू है अवैध शराब बिक्री?*
कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे
नागपुर – अमरावती-मुंबई राजमार्ग के चाकडोह गांव में नहीं थम रही है अवैध शराब की बिक्री। लेकिन शासन के आबकारी तथा गृह विभाग भी चाकडोह की अवैध शराब विक्रेताओं पर नकेल कसने में अब तक भी सभी प्रयास विफल होते नजर आ रहे है। ना तो अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगा पाई है और ना शराबियों पर। रोजाना नए-नए शराब के चहिते पैदा होते जा रहे है और धड़ल्ले से चाकडोह व आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री रफ्तार पकड़े हुए है। आबकारी व पुलिस विभाग की तरफ से स्थानिय शिकायतों के बाद की गयी कार्यवाही होने के बाद भी अवैध शराब विक्रेताओं पर किसी प्रकार की कोई भी फरक नजर नहीं आ रही है। क्या शासन प्रशासन द्वारा यहां के अवैध शराब विक्रेताओं को क्या खुली छूट दे रखी है? या फिर आबकारी और पुलिस की सांठगांठ से इस अवैध कारोबार को खुला संरक्षण दे रखा है और नगर के गली, मोहल्ले, होटलों, ढाबो व में खुले आम शराब बेचने का सिलसिला लगातार जारी है।
यहां बिक रही है अवैध शराब चाकडोह, सावंगा, गरमसुर शेकापुर, माहूरखोरा, शीवा , रिंगणाबोडी सहित अन्य जगहों पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है।
इसके साथ ही कोंढाली नगर क्षेत्र में सायखोड , शिरमी , विकास नगर में भी अवैध शराब बिक्री जोर पर है।
कोंढाली के बीट जमदार यहां के अवैध कारोबार से अनजान बताये जाते हैं ।
Maharashtra News Media सच की आवाज