*बाजारगाव मे “छठ पुजा” का आयोजन*

*भगवान सूर्य देव का उपासना का महापर्व का आयोजन कोव्हीड19 नियमों के तहत किया*
कोंढाली प्रतिनिधि -दुर्गाप्रसाद पांडे
बाजारगाव – भगवान सूर्यदेव के उपासना के महापर्व “छठ पूजा ” का आयोजन हर वर्ष की तरंह इस वर्ष भी भाजयुमो के नागपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रफुल्ल ताथोडे ने सरकार के छठ पुजा के लिए निर्धारित नियमों के तहत किया गया !
बाजारगाव एक छोटी औद्योगिक नगरी होंने कारण बडी संख्या मे उत्तर भारतीय कार्यरत है! इन्हीं लोग व इनके परिवार के सदस्यों ने यह महापर्व शुक्रवार व शनिवार को श्रद्धा व आस्था के साथ इस वक्त बडी संख्या मे शामिल हो कर मनाया ! नहा-खाया से शुरू हुआ महापर्व के तिसरे दिन शाम छठ व्रतियो ने बाजारगाव के नाईक तलाब के किनारे बनायें पुजा घाट अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य दिया ! तथा शनिवार सुबह-सुबह दूसरा अर्ध्य उगते सूर्य को देकर व “छठ मैय्या” का विधिवत् पूजन कर उपवास छोडा !नाईक तलाव पर छठ पुजा के घाट की व्यवस्था आयोजन सफलार्थ प्रफुल्ल ताथोडे ,अभिषेक मांझी ,राकेश मांझी ,चेतन कोहडे ,चेतन खोबरे, रोहित बावणे ने सहयोग प्रदान किया !
Maharashtra News Media सच की आवाज