*मनसे तालुका अध्यक्ष वैभव डहाने की रेती तस्करो पर कार्यवाही की मांग*
*जप्त रेती लिलाव कर के घरकुल लाभार्थियों को दी जाए रेती, वर्ना आत्मदहन अनुमति दो*
वरोरा प्रतिनिधि – जुबेर शेख
वरोरा – तालुका ओर शहर के जनता को घटकुल निर्माण कार्य के लिए रेती ना मिलने की वजह से चोरी के रास्ते नदियों में से जंगल से रेती तस्करी हो रही है.अधिकारी ओर महसुल विभाग इन कर्मचारियों की मिलीभगत से इमारत ओर निर्माण कार्य के लिए रेती तस्कर रेती आपूर्ति करते है.
आज किसिभी घाट का लीलाव ना होते हुए भी रेती आती कहा से है. जनता में प्रश्न निर्माण हो रहा है.इस वजह से घरकुल लाभार्थी रेती का जादा कीमत में मिलने कि वजह से रेती खरीद नहीं पा रहे है.इसी वजह से उनके घर का निर्माण कार्य रुका हुआ है.उनको रेती देगा कोंन यह एक गंभीर विषय है. रेती की नीलामी तहसील कार्यालय में होती है जो सिर्फ बिल्डर ओर रेती तस्करो को जाती है. यह आरोप मनसे तालुका अध्यक्ष वैभव दहाने लगाया है. वहीं रेती शासन दर से घरकुल लाभार्थियों को मिले. ताकि उनके घर का रुका हुआ निर्माण कार्य पूरा हो सके. इसी हेतु को ध्यान में रखते हुए मनसे तालुका अध्यक्ष वैभव दहाने इनोने वरोरा तहसील कार्यालय में निवेदन दिया है . रेती का लीलाव हो ओर घरकुल लाभार्थियों को उसका लाभ मिले या तो आत्मदहन की अनुमति दी जाए . अब जनता कि नज़रे प्रशासन पर टिकी हुई है .
Maharashtra News Media सच की आवाज