*वर्धा जिले के ग्रामपंचायतों पर होगा महिलाराज*
*कुल 520 में से 270 ग्रापं में विराजमान होंगी महिला सरपंच*
*250 ग्रापं पर पुरुष सरपंच चयन*
वर्धा प्रतिनिधि – पंकज रोकडे
वर्धा – जिले के कुल 520 ग्रामपंचायतों में सरपंच व उपसरपंच पद के लिए आगामी कुछ माह में चुनाव लिये जा रहे है. इस बार होनेवाले चुनाव में ग्रामपंचायतों पर महिलाराज होगा. कुल 520 में से 270 ग्रापं पर महिला सरपंच विराजमान होगी वही 250 ग्रापं पर पुरुष सरपंच विराजमान होंगे.
महाराष्ट्र ग्रामपंचायत सरपंच, उपसरपंच चुनाव नियम 1967 के नियम 3(अ) व (ब) के प्रावधान के तहत जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने तहसील निहाय ग्रामपंचायत सरपंच पद का प्रवर्ग निहाय आरक्षण वितरित किया है. जिले में कुल 520 ग्रामपंचायत होकर 270 ग्रापं पर महिला सरपंच नियुक्त किए जाएंगे. जिनमें वर्धा तहसील के 76 ग्रापं में से 40 ग्रापं पर महिला व 36 ग्रापं पर पुरुष, देवली के 63 ग्रापं में से 33 ग्रापं पर महिला व 30 ग्रापं पर पुरुष, सेलु के 62 ग्रापं में से 32 ग्रापं पर महिला व 30 ग्रापं पर पुरुष, आर्वी तहसील के 72 ग्रामपंचायत में से 37 ग्रापं पर महिला तथा 35 ग्रापं पर पुरुष, आष्टी तहसील के 41 ग्रापं में से 21 ग्रापं पर महिला तथा 20 ग्रापं पर पुरुष, कारंजा तहसील के 59 में से 31 ग्रापं पर महिला तथा 28 ग्रापं पर पुरुष, हिंगनघाट के 76 ग्रापं में से 39 ग्रापं पर महिला तथा 37 ग्रापं पर पुरुष तथा समुद्रपुर तहसील के 71 ग्रापं में से 37 ग्रापं पर महिला तथा 34 ग्रापं पर पुरुष सरपंच विराजमान होंगे.
आरक्षण ड्रा 11 को
जिले के 520 ग्रामपंचायत में सरपंच पद के लिए 11 दिसंबर को आरक्षण ड्रा निकाला जाएंगा. जिसमें वर्धा, सेलू, देवली, आर्वी, आष्टी, कारंजा, हिंगनघाट व समुद्रपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार की उपस्थिति में 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जातिनिहाय आरक्षण ड्रा निकाला जाएगा.
तहसील ग्रापं अनु जाति अनु जमाति नामाप्र, सर्वसाधारण
कुल-महिला कुल-महिला कुल-महिला कुल-महिला
वर्धा 76 13 – 7 7-4 21-11 35-1
देवली 63 13 -7 8-4 17-9 25-13
सेलु 62 8 – 4 9-5 16-8 29-15
आर्वी 72 10 -5 13-7 19-10 30-15
आष्टी 41 6 – 3 4-2 11-6 20-10
कारंजा 59 5 -3 9-5 16-8 29-15
हिंगनघाट 76 10 -5 9-5 21-11 36-18
समुद्रपुर 71 9 -5 12-6 19-10 31-16
——————————————————————–
कुल 520 86 109 213 355
Maharashtra News Media सच की आवाज