Breaking News

*बी एस एन एल सेवा ठप्प! *कोंढाली पुलीस स्टेशन सहीत शासकिय कार्यालयों के सेवा प्रभावित!*

*बी एस एन एल सेवा ठप्प!

*कोंढाली पुलीस स्टेशन सहीत शासकिय कार्यालयों के सेवा प्रभावित!*

कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – बी एस एन एल के उपे क्षित रवैय्ये के चलते कोंढाली के अधिकांश शासकिय अर्धशासकिय तथा नये तकनिकी उद्यमीयों का इसका खमियाजा भुगतना पड रहा है.

अब अनलाकडाऊन जारी है . इस बिच अत्यावश्यक सेवाऐं शुरू है. इस बीच अभी भी शासकिय कार्यालयों मे संचार सेवाओं के लिये बी एस एन एल के सेवा को विश्वनिय माना जाता है ।
फिर भी कोंढाली के पुलिस स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, यात्री परिवहन सेवा(बस स्टेशन)ग्राम पंचायत , महा विद्यालय , विद्यालय, बैंक सेवा के साथ साथ शासन के सेवा में ऑन लाईन की प्रक्रिया आदी सूचारू ढंग से चलाये जाने के लिये बि एस एन एल की सेवा से संचालित होते है।

कोंढाली पुलीस स्टेशन तथा बस स्टेशन के अधिकारियों ने अपने अपने कार्यालयों की सेवा सुचारू करने के लिये बिना एस एन एल के कोंढाली कार्यालय में अनेक बार अपने कार्यालयों के फोन दुरस्त करने की अर्जी देने पर भी बिना एस एन एल द्वारा कोई सुनवाई नहीं होती।

कोंढाली यह गांव राज मार्ग पर बसा होने से यहां से आंतर राज्यीय परिवहन सेवा सुरू रहती है। यह राड मार्ग दुर्घटनाओं के लिये कुप्रसिद्ध है। घटना के जानकारी के लिये फोन लगाने पर यह सेवा में नही है की टोन बजती है।
यहां के आवश्यक सेवाओं के सभी कार्यालयों के बी एस एन एल की सेवा प्रभावीत है।

इस विषय पर काटोल के जे टी ओ टेलीफोन के( वरिष्ठ अधिकारी ) से पुंछने पर बताया की स्थानिय अधिकारी तथा कर्मचारीयों सुचना देकर जल्द ही समस्या हल की जायेगी.
हर वक्त एक ही जबाब की बंद पडे टेलीफोन सेवा जल्दी ही दुरूस्ती की जायेगी एकद बार इसे स्थानिय ऑपरेटर आ कर दुरू कर जाता है , पर दुसरे दिन से फिर यहां कि टेलीफोन सेवा बंद हो जाती है ।
कोंढाली पोलीस स्टेशन के थानेदार ने यहां टेलीफोन अधिकारी को अनेक बार शिकायत की साथ ही टेलीफोन का दुसारा कनेक्शन भी लिया पर वह भी हरदम बंद ही रहता है।यह जानकारी थानेदार श्याम गव्हाने द्वारा दी गयी । कोंढाली पुलीस स्टेशन राजमार्ग पर होने साथ ही यहां के क्राईम के जानकारी के अखब़ारों के संवाददाताओं द्वारा फोन करने पर यहां का फोन सदैव बंद ही आता है। अब यह समस्या जल्द हल करने की मांग की गयी है ।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …